scorecardresearch

Moongfali Chutney Recipe: हरी चटनी छोड़िए, अब घर पर बनाएं मूंगफली की चटनी, खाने में आएगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

अगर आप रोज-रोज हरी चटनी खाकर बोर हो गए है तो अब मूंगफली की चटनी ट्राई करें. ये चटनी खाने का स्वाद डबल कर देती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसे घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने में कम समय लगता है और यह हर किसी को पसंद आएगी.

Moongfali Chutney Recipe Moongfali Chutney Recipe

खाने में अगर चटनी हो तो स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन रोजाना हरी चटनी खा-खाकर लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मूंगफली की चटनी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये स्वादिष्ट और हेल्दी भी होता है. वैसे तो इस चटनी को साउथ इंडियन व्यंजन इडली, डोसा, उत्तपम के साथ खाते हैं, लेकिन चावल-दाल और दाल-रोटी के साथ भी इसका स्वाद शानदार रहता है. इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. चलिए आपको इस खास डिश की रेसिपी बताते हैं.

मूंगफली की चटनी के लिए क्या चाहिए सामान?
मूंगफली की चटनी बनाने में काफी कम समय लगता है. इसको बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है. चलिए उनके बारे में बताते हैं.

  • मूंगफली
  • जीरा
  • प्याज
  • लहसुन
  • लाल मिर्च
  • हींग
  • इमली
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नमक

कैसे बनाएं मूंगफली की चटनी?
मूंगफली की चटनी बनाना काफी आसान है. इसे 15 मिनट में बना सकते हैं. चलिए इसको बनाने की पूरी प्रक्रिया बताते हैं.

  • सबसे पहले मूंगफली को मीडियम फ्लेम पर ड्राई रोस्ट करें. इसे तब तक रोस्ट करें, जब तक ये क्रिस्पी न हो जाए. 
  • इसके बाद तेल में जीरा, प्याज और लहसुन को हल्का सॉफ्ट होने तक पकाना चाहिए.
  • प्याज और लहसुन के सॉफ्ट होने के बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग मिलाएं.
  • इसके बाद इमली और कश्मीरी लाल मिर्च मिलाना चाहिए.
  • इन सभी चीजों को आधे मिनट तक पकाना चाहिए. इसके बाद मिक्सचर को ठंडा होने देना चाहिए.
  • ठंडा होने के बाद इसे ग्राइंडिंग जार में डालकर पीस लें.
  • इसमें भुनी हुई मूंगफली, नमक और पानी के साथ पीस लें.

तड़का लगाने से आता है स्वाद-
चटनी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़का लगाया जाता है. तड़के के लिए तेल में राई, उरद दाल, सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता को हल्का भूनकर चटनी के ऊपर डाला जाता है. तड़के से चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: