उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन बेवफा पत्नी को पति ने होटल के अंदर उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया. बरेली में एक तरफ सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं तो दूसरी तरफ बरेली में एक पति अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में पकड़ने पहुंच गया. पति को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और के साथ चल रहा है. फिर क्या वह अपनी पत्नी पर शक करने लगा. आखिरकार करवा चौथ के दिन बेवफा पत्नी की हकीकत उसके सामने आ गई. बरेली में पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के कमरे में देखकर पति ने खुद पुलिस बुला ली. पुलिस ने कमरा खुलवाया तो दोनों अंदर मिले. होटल पर ही कई घंटे तक हंगामा होता रहा. इसके बाद पति-पत्नी और प्रेमी कोतवाली पहुंच गए. हंगामा के बाद पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. इस बात को लेकर कई घंटे तक कोतवाली में भी हंगामा होता रहा.
1 साल पहले हुई थी लव मैरिज
बदायूं निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि मूल रूप से वह बदायूं के रहने वाला है. करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा. वह लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. पति को पहले ही शक हो गया था कि वह किसी और लड़के से बात करती है अफेयर चल रहा है. इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ. पति ने जब पत्नी से प्रेमी के बारे में सवाल किया तो उसने सबूत दिखाने की बात कह दी और आरोप को झूठ बताने लगी.
2 महीने से मायके में रह रही थी पत्नी
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया है कि पत्नी पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी. ससुराल नहीं आ रही थी और लगातार बहाने बना रही थी. करवा चौथ वाले दिन वह किसी काम से बरेली आया था. इसी दौरान उसकी नजर बरेली जंक्शन के पास पत्नी पर पड़ी. पत्नी एक युवक के साथ थी. पति को पहले से शक था, इसलिए वह उसका पीछा करने लगा. इसके बाद दोनों जंक्शन के पास एक हॉस्पिटल के बराबर स्थित एक होटल में पहुंच गए. पति ने दोनों को कमरे में जाते हुए देख लिया था. पति को पूरा शक हो गया था कि यह दोनों धोखा देने की तैयारी में है.
पति ने खुद बुला ली पुलिस
स्थिति को देखते हुए पति ने समझदारी दिखाई सुरक्षा को देखते हुए पति ने तुरंत ही डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में बताया. पुलिस की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिली. सामने पति को देखकर पत्नी ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया. कई घंटे तक होटल में हंगामा होता रहा. इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़ के कोतवाली ले आई.
कोतवाली में भी हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
कोतवाली में पुलिस ने जब पूछताछ की तो पत्नी ने हकीकत बता दी. पति को लगा की पत्नी उसके साथ घर लौट जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पत्नी ने पुलिस के सामने बोल दिया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती. पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. पति ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी से प्रेम विवाह किया था और उसे कभी धोखा मिलने की उम्मीद नहीं थी. अब जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.
पत्नी पर लगा दिए जान से मारने के आरोप
इस पूरे हंगामा के दौरान पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पति का कहना है कि पत्नी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है. इतना ही नहीं उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की भी धमकी दे चुकी है. दोनों के बीच कई बार इस बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका है.