How to Cook Fish at Home: घर पर मछली बनाने से पहले डाल दें एक चुटकी यह चीज, 5 स्टार होटल जैसी बनेगी, इस फिश करी के स्वाद का सभी करेंगे तारीफ

Fish Curry: आप मछली खाने के शौकिन हैं और घर पर मछली अच्छी नहीं बन पा रही है तो परेशान न हों. हम आज आपको मछली बनाने की ऐसी विधि बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप घर में 5 स्टार होटल जैसी फिश करी बना लेंगे. 

Fish Curry Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST

Fish Curry Recipe: मछली खाने में स्वादिष्ट के साथ सेहत के लिए भी अच्छी होती है. आप मछली खाने के शौकिन हैं और घर पर मछली अच्छी नहीं बन पा रही है तो परेशान न हों. हम आज आपको मछली बनाने की ऐसी विधि बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप घर में 5 स्टार होटल जैसी फिश करी बना लेंगे. आप यदि एक बार इस फिश करी को खा लेंगे तो बार-बार खाना चाहेंगे. 

मछली बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए सामग्री
1. ताजी मछली (रोहू, कतला, ट्राउट, एशियन कार्प या और कोई)
2. बेसन या चावल का आटा
3. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
4. हल्दी पाउडर
5. धनिया पाउडर
6. जीरा पाउडर
7. नमक
8. नींबू का रस
9. सरसों का तेल
10. प्याज
11. अदरक
12. टमाटर
13. लाल मिर्च पाउडर
14. सरसों के बीज
15. हरी मिर्च
16. जीरा
17. लहसुन पेस्ट
18. गरम मसाला
19. काली मिर्च
20. हरा धनिया
21. अजवाइन 

घर पर ऐसे बनाएं मछली
सबसे पहले मछली को अच्छी तरह से पानी में धो लें. इसके बाद मछली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर एक बड़े बर्तन में मछली को रखकर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट,नींबू के रस, नमक और थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. ध्यान रखें कि मसाला मछली के हर टुकड़े पर अच्छी तरह से चढ़ जाए. अब इस इस मिश्रण को करीब 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें ताकि मसाले मछली में अच्छी तरह से समा जाएं. अब एक ब्लेंडर/ग्राइंडर में प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें.

5 स्टार वाला होटल जैसा टच देने के लिए मिलाएं यह चीज
5 स्टार वाला होटल जैसा टच देने के लिए इसमें जरा सा गरम मसाला, चुटकी भर काली मिर्च, हल्का सा अजवाइन और एक चम्मच चावल का आटा या बेसन मिला दें. ऐसा करने से मछली न सिर्फ अंदर तक मसालेदार बनती है, बल्कि तलने के बाद वह बाहर से कुरकुरी भी बनती है. अजवाइन मछली की गंध को कम करता है जबकि काली मिर्च और गरम मसाला मछली के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं. 

मछली को तलने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान 
मछली को तलने के दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे गैस या चूल्हा को जलाएं. इस पर एक पैन या कढ़ाई चढ़ाएं. इसमें मछली को तलने के लिए सरसों के तेल को गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इसमें मैरीनेट की हुई मछली के टुकड़े एक साथ डालें. ध्यान रखें कि मछली को सरसों के तेल में मध्यम आंच पर धीरे-धीरे तलना है. मछली को दो से तीन मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भूनें. आप मछली को तलते समय यदि करी पत्ता डाल देंगे और अंत में थोड़ा चाट मसाला व नींबू का रस ऊपर से छिड़क देंगे तो मछली का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. मछली को तलने के बाद इसे निकाल कर एक प्लेट में अलग रख दें.

ऐसे बनाएं मछली करी
अब एक और कड़ाही लें और उसमें सरसों के तेल को गर्म करें. इसमें राई डालें और जब यह फूटने लगे तो कटी हुई हरी मिर्च डालें. इसके बाद प्याज-टमाटर का पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें. इसे मध्यम आंच पर 20 मिनट तक भूनें, जब तक कि पेस्ट अच्छी तरह से फ्राई न हो जाए. इतना होने के बाद तैयार किया हुआ पिसा हुआ मसाला, सूखे मसाले और नमक डालें, मिलाएं और मध्यम से धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न होने लगे.

इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से भूनें. जब तेल मसाले से अलग होकर ऊपर पानी में तैरने लगे तब तली हुई मछली के टुकड़े डालें. इसमें भुनी हुई और पिसी हुई कसूरी मेथी डालें. इसके बाद ढककर धीमी आंच पर तीन-चार मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें अधिक पकाने पर मछली टूट सकती है. इसके बाद गैस को बंद कर दें. फिश करी में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. इस तरह से गरमा-गरम फिश करी खाने के लिए तैयार हो जाएगी. आप इसे चावल-रोटी या किसी और व्यंजन के साथ खा सकते हैं. 

 

Read more!

RECOMMENDED