Moong Dal Pakoda
Moong Dal Pakoda
ज्यादातर लोगों को पकौड़े खाने पसंद होते हैं. लोग तरह-तरह से पकौड़े बनाते हैं. ऐसी ही एक रेसिपी मूंग दाल के पकौड़े की है. ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मूंग दाल के पकौड़े बनाना काफी आसान है. इसे घर पर बनाया जा सकता. इसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. जब शाम को मूंग दाल के पकौड़े के साथ चाय मिलती है तो मजा आ जाता है. चलिए आपको मूंग दाल के पकौड़े बनाने का तरीका बताते हैं.
पकौड़े के लिए कैसे तैयार करें मूंग दाल?
मूंग दाल के पकौड़े बनाने के लिए छिलके वाली मूंग दाल का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे पकौड़ों का टेक्सचर बेहतर आता है. सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 बार अच्छे से धो लेना चाहिए. इसके बाद इसे गर् पानी में करीब डेढ़ से 2 घंटे तक भिगो देना चाहिए. अगर पानी गर्म नहीं है तो सामान्य पानी में भी इसे भिगो सकते हैं. लेकिन भिगोने का समय बढ़ जाएगा. सामान्य पानी में 4 से 5 घंटे तक भिगोकर रखना होता है.
मसालों को हल्का भून लें-
पकौड़े में धनिया, जीरा, सौंफ, अजवाइन और काली मिर्च जैसे खड़े मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए इन मसालों को हल्का भूनकर दरदरा कूट लें. इससे पकौड़े का स्वाद बढ़ जाता है.
पेस्ट में मसालों को मिलाएं-
भिगोए हुए मूंग दाल को छान लें और इसे एक बर्तन में रख लें. इसके बाद इसे मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को अच्छी तरह से फेंट लें. इससे पकौड़े हल्के बनते है. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, गाजर, पालक और प्याज मिलाएं.
मसालों में हल्दी, लाल मिर्च और आमचूर पाउडर मिलाना चाहिए. मसालों के साथ नमक को आखिर में डालना चाहिए. इससे मिश्रण पानी नहीं छोड़ता है.
कैसे बनाएं मूंग दाल के पकौड़े?
जब सारा सामान तैयार हो जाए तो एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. मूंग दाल के पकौड़ों को दो बार पकाना चाहिए. पहले मीडियम फ्लेम पर पकौड़ों को हल्का पकाना चाहिए. इससे पकौड़े अंदर से पक जाते हैं. इसके बाद हाई फ्लेम पर पकौड़ों को दोबारा पकाना चाहिए. इससे पकौड़े बाहर से कुरकुरे हो जाते हैं. अब आपके पकौड़े तैयार हैं. अब इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: