5 Best Anti-Ageing Oils: क्या आपके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापा झलकने लगा है? आज-कल ऐसा होना आम हो गया है. उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है और समय के साथ हमारी स्किन की स्थिति ऐसी ही होती जाती है. दरअसल, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है तो स्किन सेल्स एजिंग की वजह से अपनी नमी और हाइड्रेशन को खो देते हैं. जिसके चलते चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे तेलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप 45 के उम्र में 27 की दिखेंगी. इतना ही नहीं इन तेलों से चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी. तो चलिए आपको बताते हैं इन 5 तेलों के बारे में.
गुलाब का फल से बना तेल (Rosehip Oil)
गुलाब के फल के तेल में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. इसे आप रोजाना सोने से पहले 2-3 बूंदें लगाएं.
आर्गन ऑयल (Argan Oil)
आर्गन ऑयल त्वचा को नमी प्रदान करता है. आर्गन ऑयल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा के अंदर पोर्स में जाकर सेट हो जाते हैं और फिर त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं. इससे स्किन सेल्स की एजिंग में कमी आती है. इसे भी आप रोजाना सोने से पहले 2-3 बूंदें लगाएं.
जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)
जोजोबा ऑयल एक्ने, सोरायसिस, सनबर्न और फटी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है. इसका उपयोग त्वचा के सेल्स को फिर से बनाने में मददगार होता है.
अनार का तेल (Pomegranate Seed Oil)
अनार के तेल में प्यूनिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा की लोच में सुधार करता है और झुर्रियों को रोकता है. बेहतर असर के लिए इस तेल का प्रयोग रात में करें.
बादाम का तेल (Almond Oil)
बादाम के तेल में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो खराब त्वचा की मरम्मत करते हैं. सोने से पहले इस तेल से हल्के हाथों से मालिश करें और बदलाव देखें.
ये भी पढ़ें: