चावल से शीशे जैसा चमकेगा चेहरा
चावल से शीशे जैसा चमकेगा चेहरा
Homemade Rice Cream for Skin Benefits: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह सुंदर दिखे और चेहरे पर ग्लो रहे. जिसके लिए लोग तरह-तरह के मशक्कत भी करते हैं. हमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारे स्किन जल्दी बूढ़ी होनी शुरू हो जाती है. साथ ही बढ़ते उम्र के साथ हमारे शरीर में कोलेजन और इलास्टिन की कमी भी हो जाती है. जिसके चलते चेहरे से ग्लो गायब हो जाता है.
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो चावल में ये 5 चीजों को मिलाकर चेहरे पर जरूर लगाएं. इससे आपका चेहरा कुछ ही दिनों में चमक उठेगा. तो आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए चावल की क्रीम कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
चावल की फेस क्रीम के फायदे
चावल को स्किन केयर में शामिल करने से चेहरे पर चमक देखने को मिलेगी. कोरियान ब्यूटी प्रोदक्ट्स में इसे बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन को शांत करते हैं और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि इसे नेचुरल टोनर जैसा माना जाता है. ये त्वचा की ऊपरी परत को स्मूद बनाने में मदद करता है, जिससे चेहरा टाइट और साफ दिख सकता है. बड़े पोर्स कम नजर आने लगते हैं, जिससे स्किन की बनावट बेहतर लगती है. लगातार इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है.
चावल की फेस क्रीम बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
चावल
गुलाब जल
विटामिन ई कैप्सूल
फ्लैक सीड्स
एलोवेरा जेल
इस तरह बनाएं क्रीम
एक कटोरे में पानी डालकर गर्म करने रख दीजिए, उसके बाद उसमें छोटे चावल और फ्लैक सीड्स डाल दीजिए. उबलने के बाद पानी स्लाइमी जैसा दिखने लगेगा. अब इसे छानकर निकाल लें. अब इस जेल में विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल मिलाएं फिर आखिर में इसमें गुलाब जल मिलाना है. पेस्ट को तब कर मिक्स करते रहें जब तक पेस्ट का टेक्सचर क्रीम जैसा न हो जाए.
फेस क्रीम को ऐसे करें इस्तेमाल
आप इस ग्लो क्रीम को चेहरे पर दिन में दो बार लगा सकते हैं. इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी. बता दें कि उचित परिणाम के लिए इसका नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: