Advertisement

मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आलू से बनाएं ये कमाल का फर्टिलाइजर, पौधा देख पड़ोसी भी पूछ बैठेंगे सीक्रेट

कई बार सही जानकारी न होने के कारण मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या पौधा मुरझा जाता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीके और सही केयर अपनाकर आप अपने मनी प्लांट को हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं.

Marble Pothos indoor hanging plant
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST
  • आलू से मनी प्लांट की होगी डबल ग्रोथ
  • एकबार जरूर डालें ये फर्टिलाइजर

मनी प्लांट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पौधा है. इसे पैसा खींचने वाला पौधा भी कहा जाता है. लेकिन कई बार सही देखभाल न होने के कारण यह मुरझाने लगता है. अच्छी बात यह है कि आप आलू से खाद बनाकर इसे हमेशा के लिए हरा-भरा रख सकते हैं.

आलू के छिलकों से बनाएं नेचुरल खाद
मनी प्लांट को पोषण देने के लिए बाजार से खाद खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद आलू के छिलकों से ही बेहतरीन फर्टिलाइजर बना सकते हैं.

  • आलू के छिलकों को एक लीटर पानी में डाल दें

  • इस पानी को 8 दिनों तक छांव में रख दें

  • फिर इस पानी को छान लें

  • तैयार पानी को पौधे में डाल दें

यह खाद पौधे को जरूरी पोषक तत्व देती है, जिससे उसकी ग्रोथ बेहतर होती है और पत्तियां हरी-भरी रहती हैं.

मनी प्लांट की देखभाल के आसान टिप्स

  • पौधे की समय-समय पर कटिंग करते रहें, इससे नई शाखाएं निकलती हैं.

  • अगर पत्तियां पीली हो जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दें.

  • हफ्ते में एक बार पत्तियों पर पानी का स्प्रे जरूर करें, इससे पौधा ताजा बना रहता है.


कटिंग से नया पौधा कैसे लगाएं?
कटिंग हमेशा गांठ (नोड) के पास से लें.
लगाने से पहले डंठल पर ऐलोवेरा जेल लगा सकते हैं, इससे जड़ जल्दी बनती है.
कटिंग को कोकोपीट और रेतीली मिट्टी के मिश्रण में लगाएं.
अब इसमें पानी डालकर छाव में रख दें.
पौधे को सीधे धूप में न रखें

मनी प्लांट लगाने का सही समय क्या है
मनी प्लांट लगाने का सबसे सही समय मार्च से जुलाई के बीच माना जाता है. इस दौरान पौधा तेजी से बढ़ता है. मनी प्लांट सिर्फ घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह वातावरण को भी फ्रेश बनाता है. साथ ही कई लोग इसे सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि से भी जोड़कर देखते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement