scorecardresearch

कैंसर की इस नई दवा से 5 दिन में गायब हुआ ट्यूमर

ग्लियोब्लास्टोमा एक बेहद आक्रामक ब्रेन कैंसर है, जिसका इलाज करना बहुत मुश्किल होता है. इसमें ट्यूमर तेजी से बढ़ता है और अक्सर सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी के बाद भी दोबारा लौट आता है.

Cancer Drug Cancer Drug
हाइलाइट्स
  • CAR-T सेल थेरेपी क्या होती है?

  • ब्रेन कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी उम्मीद

दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रेन कैंसर में से एक ग्लियोब्लास्टोमा के इलाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने CAR-T सेल थेरेपी के जरिए इस बीमारी के इलाज में सफलता हासिल की है. इस नई तकनीक से मरीजों में कुछ ही दिनों में ट्यूमर काफी हद तक कम होता नजर आया. हालांकि यह अभी शुरुआती चरण की रिसर्च है.

क्या है ग्लियोब्लास्टोमा और क्यों है खतरनाक?
ग्लियोब्लास्टोमा एक बेहद आक्रामक ब्रेन कैंसर है, जिसका इलाज करना बहुत मुश्किल होता है. इसमें ट्यूमर तेजी से बढ़ता है और अक्सर सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी के बाद भी दोबारा लौट आता है. यही वजह है कि इसके लिए नए इलाज की खोज की जा रही थी.

क्या है CAR-T सेल थेरेपी?
CAR-T थेरेपी एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें मरीज के अपने इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं (T-सेल्स) को लैब में बदलकर कैंसर से लड़ने के लिए तैयार किया जाता है. फिर इन्हें शरीर में वापस डाला जाता है, ताकि ये कैंसर सेल्स को पहचानकर खत्म कर सकें.

इसमें CAR-T तकनीक के साथ TEAM नाम के खास एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जो अलग-अलग तरह के कैंसर सेल्स को टारगेट कर सकते हैं. यह सीधे दिमाग में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे इसका असर ज्यादा तेजी और प्रभावी तरीके से हो सके.

ट्रायल में क्या मिले नतीजे?
इस स्टडी में 57 से 74 साल के तीन मरीजों को शामिल किया गया था, जो पहले ही रेडिएशन और कीमोथेरेपी जैसे इलाज करा चुके थे. एक मरीज में ट्यूमर तेजी से कम हुआ, लेकिन यह असर कुछ समय के लिए ही रहा. दूसरे मरीज में 60% से ज्यादा ट्यूमर छह महीने तक कम रहा. तीसरे मरीज में सिर्फ 5 दिनों के भीतर लगभग पूरा ट्यूमर खत्म होता नजर आया.

इलाज के दौरान मरीजों में बुखार और मानसिक स्थिति में बदलाव जैसे साइड इफेक्ट देखे गए, लेकिन यह सामान्य और नियंत्रित थे. हालांकि, कुछ समय बाद तीनों मरीजों में ट्यूमर फिर बढ़ने लगा. रिसर्च टीम अब इस थेरेपी को और प्रभावी बनाने पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: