Summer Health Tips
Summer Health Tips
जैसे-जैसे गर्मी का बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे लू लगने का खतरा भी बढ़ रहा है. भारत के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि इस मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. हालांकि, हमारे पारंपरिक देसी नुस्खे आज भी लू और तेज गर्मी से बचाव में कारगर साबित हो रहे हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी उपाय, जो आपको इस गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं.
लू से बचाव के लिए अपनाएं ये देसी उपाय
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है. इसके लिए आप घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आम का पना लू से बचाने में बेहद असरदार माना जाता है. कच्चे आम को उबालकर उसमें जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा कम होता है.
पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं
इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. इसके अलावा छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी और बेल का शरबत भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. ये पेय पदार्थ न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि ऊर्जा भी प्रदान करते हैं.
धूप में निकलने से पहले बरतें सावधानी
तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच. यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें. सूती कपड़े पहनें और हल्के रंग के कपड़ों का चयन करें, ताकि शरीर पर गर्मी का असर कम पड़े.
प्याज और पुदीना का करें इस्तेमाल
पुराने समय से ही प्याज को लू से बचाव के लिए उपयोगी माना जाता है. बाहर जाते समय जेब में एक छोटा प्याज रखने की सलाह दी जाती है. वहीं पुदीना की चटनी या शरबत भी शरीर को ठंडक देता है और लू के असर को कम करता है.
हल्का और संतुलित भोजन करें
गर्मी में भारी और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. इसके बजाय हल्का, पचने वाला और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए. मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और ठंडक प्रदान करते हैं.
ये भी पढ़ें: