How to reduce bitterness of cucumbers: बार-बार कड़वा निकलता है खीरा? इन 4 आसान तरीकों से दूर करें कड़वाहट

कई बार खीरे का स्वाद कड़वा निकल जाता है, जिससे पूरा मजा खराब हो जाता है. दरअसल, खीरे में मौजूद कुकुर्बिटासिन नामक तत्व इसकी कड़वाहट का कारण होता है.

4 Sure shot ways to reduce bitterness of cucumbers
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

गर्मियों के मौसम में खीरा सबसे ज्यादा खाया जाने वाला और फायदेमंद सब्जियों में से एक है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ सलाद, जूस और रायते का स्वाद भी बढ़ाता है. लेकिन कई बार खीरे का स्वाद कड़वा निकल जाता है, जिससे पूरा मजा खराब हो जाता है. दरअसल, खीरे में मौजूद कुकुर्बिटासिन नामक तत्व इसकी कड़वाहट का कारण होता है. हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस कड़वाहट को काफी हद तक कम किया जा सकता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी आसान ट्रिक के बारे में जिसे अपनाकर खीरे की कड़वाहट गायब हो जाएगी.

छिलका हटाना है जरूरी
खीरे को अच्छी तरह धोने के बाद उसका छिलका उतार देना चाहिए. कई बार कड़वाहट का मुख्य कारण इसका छिलका ही होता है. छीलने के बाद खीरे को एक बार फिर पानी से धो लें, इससे उसकी सतह पर मौजूद चिपचिपापन भी दूर हो जाता है.

नमक से रगड़ें
खीरे के दोनों सिरों को काटकर उस पर थोड़ा नमक लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. ऐसा करने से झाग जैसा पदार्थ निकलता है, जो कड़वाहट को कम करने में मदद करता है. इसके बाद खीरे को साफ पानी से धो लें.

बीज निकालें
अगर छिलका हटाने के बाद भी खीरा कड़वा लगे, तो उसके बीज निकाल देना चाहिए. कई बार बीजों में भी कड़वाहट पैदा करने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वाद को बिगाड़ देते हैं.

नमक लगाकर कुछ देर छोड़ दें
खीरे को काटकर उस पर नमक छिड़कें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे खीरे का अतिरिक्त पानी और कड़वाहट बाहर निकल जाती है. बाद में इसे ठंडे पानी से धोकर इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED