Advertisement

6 महीने में तैयार हुआ ये खास कालीन, बुना बच्चन परिवार का इतिहास, एक साथ नजर आएंगी तीन पीढ़ियां

भदोही के इंडिया कारपेट एक्सपो में अमिताभ बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों वाला अनोखा हैंडनॉटेड कारपेट आकर्षण का केंद्र बना है. छह महीने में तैयार इस वॉल हैंगिंग में हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीर उकेरी गई है.

Bhadohi Carpet Expo
महेश जायसवाल
  • भदोही ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

भदोही में आयोजित चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो में इस बार कालीनों के कई अनोखे डिजाइन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन्हीं में एक खास कालीन ऐसा है, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की तीन पीढ़ियों को उकेरा गया है. इस अनोखे कालीन में महान कवि हरिवंश राय बच्चन, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर बनाई गई है.

पहली नजर में इस कालीन को देखने पर तस्वीर को समझ पाना आसान नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे इस पर नजर टिकती है, बच्चन परिवार की तीनों पीढ़ियों की तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगती है. यह कालीन एक तरह की वॉल हैंगिंग है, जिसे दीवार पर सजाया जा सकता है. इस खास कालीन को भदोही की ग्लोबल ओवरसीज ने डिजाइन किया जिसे भदोही के बुनकरों ने छह माह की बुनाई से तैयार किया है. कंपनी ने एक्सपो में इसे अपने स्टॉल पर प्रदर्शित किया है.

आकर्षण का केन्द्र बना कारपेट
कंपनी के निर्यातक संजय गुप्ता ने बताया कि, इस कालीन को तैयार करने में करीब छह महीने का समय लगा है और और यह पूरी तरह हैंड नॉटेड कारपेट हैं. इसमें प्योर वूल का उपयोग किया गया है. इसकी लागत लगभग एक लाख रुपये आई है. हालांकि फिलहाल इसे बेचने की योजना नहीं है. इसे कंपनी ने अपने स्टॉल पर आकर्षण के तौर पर प्रदर्शित किया है.



लोगों ने शोले फिल्म को किया याद
संजय गुप्ता के मुताबिक इस तरह के विशेष डिजाइन वाले कालीनों के ग्राहक मुख्य रूप से भारतीय होते हैं. उन्होंने बताया कि एक्सपो में आए कुछ ईरानी खरीदार भी इस कालीन को देखकर उत्साहित हो गए गए और उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' की याद आ गई.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement