Advertisement

एक्स और नेक्ट का खेल, महिला के किसी और के साथ थे अबैध संबंध, इस एक वजह से नए प्रेमी के साथ मिल कर उसकी हत्या

रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना जहांगीराबाद से आ रही है. जहां नए प्रेमी के साथ मिल कर महिला ने रची पुराने प्रेमी को मारने की साजिश. बताया जा रहा है कि महिला के पहले से बच्चे भी हैं.

Crime Scene
gnttv.com
  • भोपाल,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

पुलिस ने भेल स्पोर्ट्स क्लब के जंगल में मिली एक व्यक्ति की लाश के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मृतक की पहचान 46 वर्षीय ताराचंद पटेल, निवासी मंडीदीप जिला रायसेन के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे मृतक की प्रेमिका और उसके नए प्रेमी का हाथ है.

डेढ़ साल से थे अवैध संबंध
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ताराचंद पटेल के बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी रानी अहिरवार से करीब डेढ़ साल से अवैध संबंध थे. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रानी अहिरवार से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पूछताछ के दौरान रानी अहिरवार ने बताया कि ताराचंद से परेशान होकर उसकी दोस्ती सिक्योरिटी गार्ड कृष्णपाल यादव से हो गई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध भी बनने लगे. इसके बाद दोनों ने मिलकर ताराचंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

बहाने से बुलाकर की हत्या
रानी अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को उसने ताराचंद पटेल को शारीरिक संबंध बनाने के बहाने बुलाया था. इसके बाद वह उसे भेल के जंगल की तरफ ले गई, जहां पहले से कृष्णपाल यादव मौजूद था.

वहीं पर दोनों ने मिलकर ताराचंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. रानी ने बताया कि ताराचंद की गर्दन, चेहरे और सिर पर कई बार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परेशानी के कारण उठाया कदम
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ताराचंद पिछले डेढ़ साल से उसके संपर्क में था और अक्सर उसके घर आता-जाता था. वह करीब हर 15 दिन में उसके घर रुकता था और उससे शारीरिक संबंध बनाता था. साथ ही समय-समय पर पैसे और घरेलू सामान भी देता था.

महिला का आरोप है कि ताराचंद शराब के नशे में उससे गाली-गलौज करता था. इतना ही नहीं, उसकी पत्नी और बच्चे भी फोन पर उसे अपशब्द कहते थे. महिला ने बताया कि ताराचंद उसके  बच्चियों के सामने ही उससे शारीरिक संबंध बनाने की बातें करता था, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी.

पुलिस ने प्रेमिका रानी अहिरवार और उसके साथी कृष्णपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है.

(रिपोर्ट- धर्मेंद्र साहू)

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement