Advertisement

जमुई की अनोखी प्रेम कहानी! शादीशुदा अंजलि ने प्रेमी भरत से रचाई दूसरी शादी, बच्चे को बताया प्रेमी का!  

शादी के बाद 2022 में अंजलि फिर अपने ननिहाल खैरा आई. यहां उनकी दोबारा मुलाकात भरत से हुई, और पुराना प्यार फिर से जाग उठा. दोनों ने तीन साल तक फोन पर बातचीत जारी रखी. इस बीच, अंजलि एक बच्चे की मां भी बन गई. अंजलि का दावा है कि यह बच्चा उसके पति का नहीं, बल्कि भरत का है.

जमुई प्रेम कहानी (सांकेतिक तस्वीर)
gnttv.com
  • जमुई ,
  • 02 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

क्या आपने कभी सुना कि सच्चा प्यार दो बार हो सकता है? बिहार के जमुई जिले के खैरा से एक ऐसी दिलचस्प और अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है! एक शादीशुदा महिला और उसके 5 साल छोटे प्रेमी की प्रेम कहानी न केवल दो बार प्यार में बदल गई, बल्कि इस जोड़े ने पत्नेश्वर मंदिर में दूसरी शादी भी रचा ली. और सबसे चौंकाने वाली बात? महिला का दावा है कि उसका बच्चा उसके पति का नहीं, बल्कि प्रेमी का है! 

मेले में हुई पहली मुलाकात  
यह कहानी शुरू होती है 2020 में, जब लखीसराय जिले के गोपालपुर गांव का भरत अपने ननिहाल खैरा में था. उसी दौरान पश्चिम बंगाल के सीतारामपुर की अंजलि अपने ननिहाल प्यारेपुर आई थी. खैरा के एक मेले में दोनों की मुलाकात हुई, और पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया. दोनों ने फोन पर बातचीत शुरू की, और उनका प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा.

लेकिन अंजलि के परिवार को इसकी भनक लग गई. उन्होंने अंजलि का फोन छीन लिया और 2021 में उसकी शादी पश्चिम बंगाल में करवा दी. इस खबर ने भरत को गहरा सदमा दिया, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपने प्यार का इंतजार करता रहा.  

प्यार की दूसरी पारी
शादी के बाद 2022 में अंजलि फिर अपने ननिहाल खैरा आई. यहां उनकी दोबारा मुलाकात भरत से हुई, और पुराना प्यार फिर से जाग उठा. दोनों ने तीन साल तक फोन पर बातचीत जारी रखी. इस बीच, अंजलि एक बच्चे की मां भी बन गई. अंजलि का दावा है कि यह बच्चा उसके पति का नहीं, बल्कि भरत का है.

भरत उस समय 18 साल का था और कानूनी रूप से शादी के लिए 21 साल का होने का इंतजार कर रहा था. जैसे ही वह 21 साल का हुआ, उसने अंजलि को बुलाया और 1 जुलाई 2025 को जमुई के पत्नेश्वर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली. 

समाज में चर्चा का विषय  
इस अनोखी शादी ने पूरे जमुई में हलचल मचा दी है. लोग इस प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ लोग अंजलि और भरत के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक नियमों के खिलाफ मान रहे हैं. अंजलि ने खुलकर कहा, “मैं भरत से सच्चा प्यार करती हूं. मेरा बच्चा भी उसी का है, और अब मैं उसके साथ ही रहूंगी.” वहीं, भरत ने बताया, “मैं अंजलि से हमेशा प्यार करता था. उम्र पूरी होने का इंतजार था, और अब हम एक हो गए हैं.”  

बता दें, पंचायत या स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़े की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं. 

(राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट) 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement