Advertisement

सुहागरात पर दुल्हन ने पति से कहा- 'मैं किसी और की अमानत हूं...फिर पति ने जो किया वो कोई नहीं कर पाता

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पति पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की पहली ही रात दुल्हन ने अपने पति से साफ कह दिया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसके साथ वैवाहिक जीवन नहीं बिताना चाहती

Bride Confesses Love: AI Image
gnttv.com
  • हापुड़,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST
  • महिला थाने में पति पत्नी का अनोखा मामला सामने आया
  • पति ने पत्नी के प्रेमी से कराई उसकी शादी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. शादी के बाद पहली ही रात दुल्हन ने अपने पति को बताया कि वह किसी और से प्यार करती है और परिवार के दबाव में उसकी शादी हुई है. उसने पति के साथ वैवाहिक जीवन बिताने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की. आखिरकार तीन दिन बाद युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया.

25 जून को हुई थी शादी, सुहागरात पर खुला राज
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती की शादी 25 जून 2026 को परिवार की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने पति से साफ शब्दों में कहा कि वह किसी और की अमानत है. उसका कहना था कि परिवार की इच्छा के कारण उसे यह शादी करनी पड़ी और वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. 

पति ने विवाद करने के बजाय परिवार को दी पूरी जानकारी
दुल्हन की बात सुनने के बाद पति ने कोई हंगामा या विवाद नहीं किया. उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों और पत्नी के परिवार को दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई. परिवारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर कायम रही और प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई.

दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी को बुलाया गया
जब बातचीत से कोई समाधान नहीं निकला तो 28 जून को दोनों परिवारों की सहमति से युवती के प्रेमी को बुलाया गया. सभी पक्षों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि युवती अपनी इच्छा के अनुसार प्रेमी के साथ जाएगी. इसके बाद वह उसके साथ चली गई.

कानूनी विवाद से बचने के लिए महिला थाने पहुंचे परिजन
भविष्य में किसी तरह की कानूनी परेशानी से बचने के लिए दूल्हे और उसके पिता ने हापुड़ महिला थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई, ताकि बाद में किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप या कानूनी विवाद खड़ा न हो.

पुलिस बोली- दोनों पक्षों की सहमति से सुलझा मामला
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय के अनुसार, युवक के परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी. जांच के दौरान सामने आया कि युवती विवाह के बाद पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी. दोनों परिवारों की सहमति से मामले का शांतिपूर्ण निस्तारण करा दिया गया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया है और मामला आपसी सहमति से समाप्त हो गया है.

-देवेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement