Advertisement

खेल-खेल में बच्चों को मिली शिवलिंग जैसी आकृति, दूध-जल से किया गया अभिषेक, मंदिर बनाने की मांग

यूपी के बुलंदशहर में तालाब में शिवलिंग जैसी आकृति मिली है. स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. लोगों ने जल और दूध से अभिषेक किया. भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर मंदिर बनना चाहिए. दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं.

Bulandshahr News
मुकुल शर्मा
  • बुलंदशहर,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में फ्रिज में बर्फ से शिवलिंग की आकृति बनी थी. जिसके बाद लोगों ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया था. अब बुलंदशहर में शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है. दरअसल एक तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था. जिसमें शिवलिंग की आकृति मिली है. इसके बाद गांववाले इकट्ठा हो गए. लोगों ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुरू कर दिया. शिवलिंग की आकृति को देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है.

तालाब में मिली शिवलिंग जैसी आकृति-
बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 स्थित एक तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था. नगर पालिका शिकारपुर के तहत ये काम चल रहा था. सूखे तालाब की जमीन पर कुछ बच्चे रविवार को क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान कुछ बच्चों ने स्टम्प लगाने के दौरान जमीन में खुदाई की तो शिवलिंग जैसी आकृति निकली. जैसे ही शिवलिंग जैसी आकृति निकली, हड़कंप मच गया. बच्चों इसकी जानकारी गांव के बड़े लोगों को दी. इसके बाद तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई.

लोगों ने दूध चढ़ाया-
जब लोगों ने उसके आसपास खोदना शुरू किया तो लोगों को एक शिवलिंग जैसी पत्थर की शिला दिखाई दी. ये आकृति लगभग ढाई फीट लंबी और गोलाई में लगभग 1 फीट थी. लोगों ने आस्था श्रद्धापूर्वक इसको शिवलिंग बताया और उसके साथ पूजा अर्चना शुरू कर दिया. इसके बाद लोगों ने उसे दूध, गंगाजल से साफ किया. इसके बाद आसपास एक बाउंड्री बना दी. अब दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. गंगाजल, दूध, दही से अभिषेक कर रहे हैं. महिलाएं अगरबत्ती जलाकर पूजा कर रही हैं.

भंडारे का हो रहा आयोजन-
स्थानी लोगों यहां भंडारे का आयोजन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों को मानना है कि सावन से पहले शिवलिंग प्रकट हुआ है. अब यहां पर मंदिर बनना चाहिए. इसके लिए जो धनराशि का सहयोग है. वह भी सभी लोगों के द्वारा दान किया जाएगा. इस शिवलिंग के पास एक दान पत्र भी रखा गया है. जिसमें लोग दान में रुपए दे रहे हैं. शिवलिंग मिलने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन द्वारा भी मौके पर टीम भेज कर जांच की जा रही है. नगर पालिका द्वारा पुरातत्व विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement