Electricity Saving Tips: बिजली बिल से हैं परेशान.. तो केवल फ्रिज में करें ये दो सेटिंग.. मामला हो जाएगा फिट

अक्सर लोगों के घर में फ्रिज के कारण बिजली का बिल काफी आता है. ऐसै में लोग उन उपाय से बारे में सोचते हैं जिनसे बिजली बिल कम हो सके.

Fridge
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है. छोटा परिवार हो या बड़ा, यह किचन की सबसे जरूरी चीजों में शामिल हो चुका है. गर्मियों में पानी ठंडा रखने से लेकर बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने और कई दिनों की सब्जियां स्टोर करने तक फ्रिज रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. हालांकि, बहुत से लोग एक जरूरी बात को नजरअंदाज कर देते हैं.

घर के बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तरह फ्रिज कुछ समय के लिए नहीं बल्कि पूरे दिन यानी 24 घंटे चलता रहता है. ऐसे में अगर इसकी सेटिंग सही न हो तो धीरे-धीरे बिजली का बिल बढ़ने लगता है. अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी और स्मार्ट आदतों को अपनाकर आप हर महीने बिजली की खपत को कम कर सकते हैं.

सही टेंपरेचर है सबसे जरूरी
अक्सर लोग यह सोचकर फ्रिज का तापमान बहुत ज्यादा कम कर देते हैं कि इससे खाना ज्यादा सुरक्षित रहेगा, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. फ्रिज के लिए 3°C से 5°C का तापमान पर्याप्त माना जाता है, जबकि फ्रीजर को -18°C पर रखना बेहतर रहता है. इससे खाना भी सुरक्षित रहता है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता. अगर तापमान बहुत कम सेट किया जाता है तो मोटर ज्यादा देर तक चलती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. डिजिटल कंट्रोल वाले फ्रिज में सेटिंग समय-समय पर जांचते रहें और अगर मैन्युअल नॉब वाला मॉडल है तो उसे मिड रेंज पर रखना बेहतर होता है.

बर्फ और धूल की सफाई
अगर फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है तो कूलिंग सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में अगर बर्फ की परत एक सेंटीमीटर से ज्यादा हो जाए तो डिफ्रॉस्ट करना जरूरी हो जाता है. ऑटो डिफ्रॉस्ट फ्रिज में भी समय-समय पर इसकी जांच करते रहना चाहिए. इसके अलावा फ्रिज के पीछे लगे कंडेंसर कॉइल्स पर धूल जमना भी आम बात है. यह धूल हीट को बाहर निकलने से रोकती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है. इसलिए हर तीन से छह महीने में फ्रिज का प्लग निकालकर पीछे की सफाई सूखे कपड़े या ब्रश से जरूर कर लें.

सही तरीके से रखें सामान
फ्रिज के अंदर हवा का सही तरीके से घूमना बेहद जरूरी होता है. अगर शेल्फ में जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया जाए तो ठंडी हवा सही तरीके से सर्कुलेट नहीं कर पाती. इससे कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है. इसलिए कोशिश करें कि सामान व्यवस्थित रखें और थोड़ा खाली स्थान छोड़ें. साथ ही फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने की आदत से भी बचें, क्योंकि हर बार दरवाजा खुलने पर ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और तापमान को दोबारा संतुलित करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है.

 

Read more!

RECOMMENDED