इधर से सोना डालो और उधर से पैसे निकालो... इस जगह लगा है सोना खरीदने-बेचने वाला यह ATM

एटीएम को Kinghood Group संचालित कर रही है. इसमें 3 ग्राम से ज्यादा और कम से कम 50% शुद्धता वाला सोना स्वीकार किया जाता है. मशीन सोने को पिघलाकर उसकी क्वालिटी और वजन जांचती है और करीब 30 मिनट के अंदर उसकी कीमत सीधे अकाउंट में भेज देती है.

The ATM, run by China’s Kinghood Group, accepts gold items weighing over three grams and with at least 50% purity.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन अब इनोवेशन के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में एक अनोखा ATM लगा है. यह ATM सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलता है, सोने की शुद्धता तुरंत बताता है. यह शंघाई का पहला गोल्ड ATM है. दुनिया में सोने की कीमत बढ़ने के साथ ही यह छोटी मशीन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है. यहां आप बैंक से पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं. यानी यह मशीन सिर्फ सोना खरीदती ही नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया को ऑटोमैटिक और पारदर्शी बना देती है. तो चलिए आपको बताते हैं इस ATM के बारे में.

दरअसल, इस एटीएम को Kinghood Group संचालित कर रही है. इसमें 3 ग्राम से ज्यादा और कम से कम 50% शुद्धता वाला सोना स्वीकार किया जाता है. मशीन सोने को पिघलाकर उसकी क्वालिटी और वजन जांचती है और करीब 30 मिनट के अंदर उसकी कीमत सीधे अकाउंट में भेज देती है. यानी अब सोना बेचने के लिए ज्वेलर के पास जाने, मोलभाव करने या लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती.

सोने की शुद्धता होती है चेक
सबसे पहले यह मशीन सोने का वजन करती है, यह देखती है कि सोना 99.99% शुद्ध है या नहीं. फिर शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की लाइव रेट के हिसाब से मशीन पैसे का हिसाब करती है. इसमें से थोड़ा सा सर्विस चार्ज काटा जाता है.  

शर्तें भी निर्धारित
मशीन में सोना डालने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं. इसमें कम से कम 3 ग्राम सोना होना चाहिए और उसकी शुद्धता 50 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए. जैसे ही सोना मशीन में डाला जाता है, यह उसे पिघलाकर उसकी वास्तविक गुणवत्ता और वजन का सटीक आकलन करती है. पूरी प्रक्रिया लगभग 30 मिनट में पूरी हो जाती है, और उसके बाद निर्धारित राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है.



एक डेमो में 40 ग्राम की गोल्ड चेन के बदले करीब 785 युआन (लगभग 9200 रुपये) प्रति ग्राम का रेट मिला. कुल मिलाकर करीब 36,000 युआन यानी लगभग 4.2 लाख रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए, वो भी महज आधे घंटे में.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED