घर और ऑफिस में लगी टाइल्स खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं. सफेद टाइल्स तो मन मोह लेती है. गंदी और दाग-धब्बे लगी टाइल्स देखने में बहुत ही खराब लगती है. यदि आपके घर और ऑफिस की टाइल्स गंदी हो गई है तो परेशान न हों. आप सिर्फ 10 रुपए की एक चीज से एकदम शीशे की तरह टाइल्स को चमका सकती हैं. आइए जानते हैं टाइल्स को कैसे साफ करें?
बोरेक्स पाउडर से टाइल्स को करें साफ
आप घर और ऑफिस में लगी टाइल्स को बोरेक्स पाउडर से साफ कर सकती हैं. इसके लिए आपको 10 रुपए का बोरेक्स पाउडर खरीदना होगा. इसके बाद इसमें थोड़ा लिक्विड सोप और एक कप सिरका गर्म में डालकर अच्छी तरह से मिला लें. फिर इस मिश्रण को टाइल्स पर डाल दें. इसके बाद ब्रश से कुछ देर तक टाइल्स को रगड़ें. लगभग आधे घंटे बाद इसे गर्म पानी से साफ कर लें. इससे टाइल्स एकदम चकाचक साफ हो जाएगा. इतना ही नहीं टाइल्स कीटाणुरहित भी रहेगा. आप बोरेक्स पाउडर में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर भी टाइल्स को साफ कर सकती हैं.
अमोनिया पाउडर का करें इस्तेमाल
यदि आपके घर या ऑफिस की टाइल्स गंदी हो गई तो आप साफ करने के लिए अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं. आपको तीन-चार चम्मच अमोनिया पाउडर में आधा कप सिरका मिलाना होगा. इसके बाद दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनाना होगा. इसके बाद इस पेस्ट को टाइल्स पर लगा दें. फिर ब्रश की मदद से टाइल्स को अच्छी तरह रगड़ें. इसके बाद टाइल्स को गर्म पानी से धो दें. ऐसा करने पर गंदगी, दाग और धब्बे दूर हो जाएंगे और टाइल्स शीशे की तरह चमकने लगेगी.
टाइल्स को साफ करने में ये उपाय भी कारगर
आप टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका और पानी का इस्तेमाल कर सकती है. इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी को मिलाकर भरना होगा. फिर इस स्प्रे को गंदे टाइल्स पर छिड़काव करें और इसे रगड़ें. टाइल्स चमक जाएगी. आप नमक से भी टाइल्स को साफ कर सकती हैं. इसके लिए आपको पहला पानी से टाइल्स को गीला करना होगा और फिर उस पर थोड़ा सा नमक छिड़कना होगा. कुछ देर बार टाइल्स को पानी से धो दें. ऐसा करने पर टाइल्स साफ हो जाएगा. आप डिटर्जेंट और गर्म पानी का घोल बनाकर भी टाइल्स को साफ कर सकती हैं. आप इस घोल को गंदी टाइल्स पर स्प्रे कर सकती हैं या फिर किसी कपड़े को घोल में डुबोकर उससे गंदी टाइल्स को साफ कर सकती हैं.