घर की पानी की टंकी की सफाई को लेकर लोग अकसर परेशान रहते हैं. खास कर गर्मियों में जब धूल और मिट्टी ज्यादा उड़ती है. कई बार तो टंकी में गंदगी, बदबू या काई जमने लगती है, जिसके लिए लोग केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन वहीं कुछ लोग आज भी पुराने देसी तरीकों पर भरोसा करते हैं. ऐसा ही एक तरीका है पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालना, जिसे काफी फायदेमंद माना जाता है.
जामुन की लकड़ी डालने की क्यों दी जाती है सलाह?
कई घरों में पुराने समय से पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डालने की परंपरा चली आ रही है. माना जाता है कि यह पानी को लंबे समय तक साफ बनाए रखने में मदद कर सकती है. खासकर गांवों और छोटे शहरों में लोग इस उपाय को आज भी अपनाते हैं.
टंकी की बदबू और गंदगी से राहत
अगर टंकी का पानी कुछ समय बाद अजीब गंध देने लगे या उसमें गंदगी महसूस हो, तो लोग जामुन की लकड़ी डालने की सलाह देते हैं. कहा जाता है कि इससे पानी ज्यादा समय तक ताजा बना रह सकता है और टंकी में जमा होने वाली कुछ किटाणु भी कम हो जाते हैं.
कई लोगों का मानना है कि टंकी में जामुन की लकड़ी रखने से बार-बार टंकी साफ करने की जरूरत थोड़ी कम पड़ सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि टंकी की सफाई पूरी तरह बंद कर दी जाए. समय-समय पर टंकी की सफाई करना जरूरी रहता है.
इस तरह करें इस्तेमाल?
अगर आप यह तरीका अपनाना चाहते हैं, तो साफ और सूखी जामुन की लकड़ी का छोटा टुकड़ा पानी की टंकी में डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि लकड़ी साफ हो और उस पर मिट्टी या गंदगी न लगी हो. समय-समय पर इसे बदलना भी बेहतर होता है.
इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ जामुन की लकड़ी डाल देने से टंकी हमेशा साफ रहेगी, ऐसा मानना सही नहीं होगा. पानी की टंकी की नियमित सफाई, ढक्कन बंद रखना और पानी जमा न होने देना भी जरूरी है. साथ ही अगर पानी में ज्यादा गंदगी या बदबू हो, तो टंकी की अच्छी तरह सफाई जरूर करानी चाहिए.
आज भी कई लोग केमिकल की जगह प्राकृतिक और आसान तरीकों को ज्यादा पसंद करते हैं. जामुन की लकड़ी वाला उपाय भी उन्हीं घरेलू नुस्खों में शामिल है, जिसे लोग लंबे समय से अपनाते आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें