Tips to Clean Water Tank: पानी की टंकी की 5 मिनट में ऐसे करें सफाई, न काई जमेगी और न दुर्गंध आएगी, नल से आएगा एकदम साफ जल

How to Clean the Water Tank: यदि आपने छत पर पानी की बड़ी टंकी लगा रखी है और इस टंकी को साफ करने को लेकर परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप पानी की टंकी को सिर्फ 5 मिनट में साफ कर सकते हैं. ऐसा करने से टंकी में न काई जमेगी और न ही दुर्गंध आएगी. नल से पानी भी एकदम साफ आएगा. आप टंकी को साफ रखने के लिए उसमें जामुन की लकड़ी डाल सकते हैं. ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी से भी टंकी की सफाई कर सकते हैं.

Tips to Clean Water Tank
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

पानी की टंकी को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. ऐसा नहीं करने से टंकी में काई और मिट्टी जम जाती है. टंकी से दुर्गंध आने लगती है. नल से पानी भी साफ नहीं निकलता है. यदि आपने अपने घर की छत पर पानी की बड़ी टंकी लगा रखी है और इस टंकी को साफ करने को लेकर परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है.

हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप पानी की टंकी को सिर्फ 5 मिनट में साफ कर सकते हैं. ऐसा करने से टंकी में न काई जमेगी और न ही दुर्गंध आएगी. नल से पानी भी एकदम साफ आएगा. हाई राइज बिल्डिंग में भी बड़े-बड़े सीमेंट के बने पानी की टंकी की भी साफ-सफाई करने की जरूरत होती है. कम से कम एक महीने में एक बार इन टंकियों की जरूर सफाई करनी चाहिए. एक ही टंकी में पानी भरता है और खाली होता है. ऐसे में टंकी की साफ-सफाई नहीं करने से टंकी के अंदर काई जम जाती है. टंकी के अंदर बैक्टीरिया और फंगस पनप जाते हैं. ऐसी टंकी का पानी पीने से आप बीमार तक हो  सकते हैं. 

टंकी में डालें जामुन की लकड़ी
आप पानी की टंकी को साफ रखने के लिए उसमें जामुन की लकड़ी डाल सकते हैं. जामुन की लकड़ी टंकी में डालने पर हरी काई और फफूंद नहीं जमती है. जामुन की लकड़ी को पानी की टंकी में डालने से पहले टंकी से पानी पूरी तरह से निकाल लें. इसके बाद एक बाल्टी पानी में सिरका, बेकिंग सोडा, डिटर्जेंट पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इस घोल को टंकी में डाल दें. एक घंटे तक इसे टंकी में रहने दें. इसके बाद टंकी की सफाई करें. टंकी में एक डंडे में ब्रश या कपड़ा बांधकर या फिर झाड़ू डालकर रगड़ सकते हैं. इससे टंकी के अंदरूनी हिस्सी में जमी काई हट जाएगी. ऐसा करने के बाद टंकी में फूल पानी भरें और फिर इसे गिरा दें. एक-दो बार पानी आधा भरकर गिरा दें. अब फ्रेश पानी भरें और दो से 3 जामुन की लकड़ी डाल दें. ऐसा करने से पानी की टंकी कई दिनों तक साफ रहेगी.

ब्लीचिंग पाउडर से टंकी को करें साफ
आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर भी पानी की टंकी की साफ-सफाई कर सकते हैं. आपको सबसे पहले 1 लीटर पानी में 1 से 2 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर घोल बनाना होगा. फिर इस घोल को टंकी के अंदर डालें. अब आप झाड़ू या ब्रश की मदद से टंकी की सफाई करें. एक से दो बार टंकी में पानी भरकर उसे बाहर निकाल दें. इसके बाद फ्रेश पानी भरें. इससे टंकी एकदम साफ हो जाएगी. नल से पानी भी एकमद साफ निकलेगा.

फिटकरी से करें टंकी की सफाई
आप पानी की टंकी की सफाई करने के लिए फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको 20 से 30 ग्राम फिटकरी लेने होगा. अब इस फिटकरी को पानी में घोलना होगा. इस फिटकरी और पानी के घोल को टंकी में डालें. यह घोल टंकी के तल पर जमी गंदगी को चंद मिनटों में साफ कर देगा.

ऐसे भी कर सकते हैं पानी की टंकी की सफाई 
यदि आपने बहुत बड़ी पानी की टंकी लगा रखी है और टंकी का मुंह काफी बड़ा है तो आप टंकी में उतर कर इसकी साफ-सफाई कर सकते हैं. ध्यान रखें पानी की टंकी की सफाई करते समय हाथ में ग्लव्स जरूर पहनें. पानी की टंकी के अंदर ध्यान से उतरें क्योंकि फिसलने का डर रहता है. पानी की टंकी में जाकर आप ब्लीचिंग पाउडर और पानी से टंकी की साफाई कर सकते हैं. टंकी को पानी से अच्छे से धो दें. टंकी चकाचक साफ हो जाएगी. आपको मालूम हो कि 1 महीने में एक बार पानी की टंकी की जरूर सफाई करें. 

 

Read more!

RECOMMENDED