अक्सर घरों में फर्श की सफाई में काफी वक्त लगता है. बार-बार सफाई करने के बाद भी फर्श चमकता नहीं है. फर्श में गंदगी दिखाई देती रहती है. लेकिन अगर आप एक घरेलू उपाय अपाएंगे तो घर की सफाई में ज्यादा वक्त नहीं लगाना पड़ेगा. इसके साथ ही मेहनत भी कम लगेगी और घर का फर्श शीशे जैसा चमकने लगेगा. इस घरेलू जुगाड़ को तैयार करना भी काफी सस्ता है. चलिए आपको उस घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं.
सफाई में कैसे करें नींबू का इस्तेमाल?
ज्यादातर घरों में नींबू का रस निकालने के बाद छिलकों को फेंक दिया जाता है. लेकिन अगर इन छिलकों का सही इस्तेमाल किया जाए तो इसका बहुत फायदा है. नींबू के छिलकों से घर की सफाई के लिए शानदार जुगाड़ बना सकते हैं. नींबू के छिलकों को नेचुरल डिशवॉश और फ्लोर क्लीनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
घर पर कैसे तैयार करें क्लीनर?
क्लीनर घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक नींबू लेते हैं और उसका रस निकाल देते हैं. इसके बाद छिलकों को अलग रख लें. छिलकों पर थोड़ा डिटर्जेंट या लिक्विड साबुन डालना चाहिए. इसके बाद इसे मिक्सी जार में डालें और थोड़ा सा पानी मिलाएं. इसको अच्छी तरह से ग्राइंड करें. इसके बाद इस मिश्रण को छान लें. इसके बाद पल्प को दोबारा पानी डालकर पीस लें, ताकि पूरा रस निकल जाए. अब आपका क्लीनर तैयार है.
दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं-
जब मिश्रण तैयार हो जाए तो इसमें आधा कप विगेनर मिलाना चाहिए. इससे इसकी सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. इसके बाद इसे दो हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से में 3-4 चम्मच मीठा सोडा डाल लें. इससे नेचुरल डिशवॉश तैयार हो जाएगा. ये बर्तन साफ करने के काम में आएगा. बाकी के हिस्से में 5-6 चम्मच सैनिटाइजर मिला लें. इसका इस्तेमाल फ्लोर क्लीन करने में किया जा सकता है. अगर आप इस घरेलू जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं तो महंगे क्लीनर प्रोडक्ट नहीं खरीदने पड़ेंगे. इसके साथ ही नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: