Advertisement

चुगली कर महिला ने खरीद लिए दो-दो घर, बस पैसे लेकर लीक कर देती है मोहल्ले का सीक्रेट, लोग मुंह बंद करने के लिए देते हैं पैसे

मिरियम ने अपनी एक बड़ी गुल्लक भी दिखाई, जिसमें सिक्कों और नोटों की भरमार थी. उनका दावा है कि यह एक सामान्य हफ्ते की कमाई है. वह कहती हैं कि इसी काम से जमा किए पैसों की मदद से उन्होंने दो घर खरीदे हैं.

Gossip Business: Gulf Today
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST
  • हर खबर की कीमत 5 से 10 हजार रुपए तक
  • चुगली की कमाई से दो घर खरीदे

मोहल्ले में कोई खबर हो और आपको सबसे पहले पता चल जाए, तो अक्सर लोग आपको चुगलखोर कह देते हैं लेकिन कोलंबिया की 67 साल की मिरियम ने इसी आदत को कमाई का जरिया बना लिया. वो पड़ोस के लोगों की बातें सुनती हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें अच्छी कीमत पर बेचती हैं. मिरियम का दावा है कि इस अनोखे काम से उन्होंने दो घर तक खरीद लिए हैं.

घर के बाहर बैठकर सुनती हैं मोहल्ले की खबरें
मिरियम कोलंबिया की रहने वाली हैं और खुद को प्रोफेशनल चिसमोसा यानी गॉसिपर बताती हैं. उनका कहना है कि उन्हें बचपन से ही चुगली और लोगों की बातें सुनने का शौक है. इसी शौक को उन्होंने कारोबार में बदल दिया. मिरियम अक्सर अपने घर के बाहर बैठती हैं. यहां आने-जाने वाले लोगों की बातचीत पर कान लगाए रहती हैं. वह कहती हैं कि मोहल्ले की गॉसिपर को हर छोटी-बड़ी खबर पता होती है.

हर खबर की कीमत 5 से 10 हजार रुपए तक
मिरियम के मुताबिक साधारण और कम सनसनीखेज खबरों के लिए वह 5,000 से 10,000 कोलंबियन पेसो तक लेती हैं. हालांकि, अगर खबर ज्यादा बड़ी हो तो उसकी कीमत भी बढ़ जाती है. वह हर जगह अपने साथ एक नोटबुक रखती हैं. इसमें वह सुनी हुई बातों को लिख लेती हैं, ताकि बाद में कहानी बताते समय कोई गलती न हो. उनका कहना है कि वह बिना सबूत के किसी के बारे में कुछ नहीं कहतीं.

सबूत के लिए तस्वीरें और पूरा रिकॉर्ड
मिरियम ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने घर में एक बोर्ड भी दिखाया. इसमें कई तस्वीरें और कंटेंट था. उनका दावा है कि ये उनके पास मौजूद सबूत हैं. इनमें कुछ तस्वीरें पड़ोसियों के अफेयर से जुड़ी हैं. कई लोग अपने राज सामने आने के डर से उन्हें पैसे देते हैं ताकि वह चुप रहें. उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किस्सा भी बताया, जिससे पत्नी की गैरमौजूदगी में अफेयर की बात छिपाने के बदले उन्होंने 7 लाख कोलंबियन पेसो लिए थे.

गॉसिप से जमा पैसों को रखती हैं गुल्लक में
मिरियम ने अपनी एक बड़ी गुल्लक भी दिखाई, जिसमें सिक्कों और नोटों की भरमार थी. उनका दावा है कि यह एक सामान्य हफ्ते की कमाई है. वह कहती हैं कि इसी काम से जमा किए पैसों की मदद से उन्होंने दो घर खरीदे हैं. अब पड़ोस की दूसरी महिलाएं भी उनकी नकल करने लगी हैं. लेकिन मिरियम का कहना है कि असली गॉसिप क्वीन बनना इतना आसान नहीं है.

दोस्तों के साथ बांटती हैं ताजा गॉसिप
मिरियम सिर्फ अपने घर के बाहर बैठकर ही खबरें नहीं जुटातीं. वह अपने दूसरे घर में दोस्तों के साथ गेम खेलते हुए भी मोहल्ले की नई-नई खबरों का आदान-प्रदान करती हैं.

हर मोहल्ले में एक चुगलखोर जरूर होता है
मिरियम अपने काम को सिर्फ चुगली नहीं मानतीं. उनका कहना है कि वह किसी के बारे में बिना सबूत कुछ नहीं बोलतीं. इसी वजह से इलाके में उनकी पहचान क्वीन ऑफ गॉसिप के रूप में हो गई है. उनका मानना है कि जब तक लोग रहेंगे, तब तक खबरें और गॉसिप भी रहेंगी. वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, हर अच्छे मोहल्ले में एक चुगलखोर होता है और अगर आपको कोई चुगलखोर नहीं पता, तो शायद वह चुगलखोर आप ही हैं.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement