गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं ये जरूरी लाइफ स्किल्स... जिंदगीभर आएंगी काम

पढ़ाई के दबाव से दूर इस दौरान बच्चे नई चीजें जल्दी सीखते हैं. अगर इस समय में उन्हें कुकिंग, क्लीनिंग और कुछ जरूरी लाइफ स्किल्स सिखाई जाएं, तो ये आदतें उनके पूरे जीवन में काम आती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्किल्स के बारे में जो बच्चों के लिए हमेशा काम आएंगी.

3 Life Skills to teach kids
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए आराम और मस्ती का समय होती हैं, लेकिन यही समय उन्हें जीवन से जुड़ी जरूरी स्किल्स सिखाने का भी बेहतरीन मौका होता है. ऐसे में पढ़ाई के दबाव से दूर इस दौरान बच्चे नई चीजें जल्दी सीखते हैं. अगर इस समय में उन्हें कुकिंग, क्लीनिंग और कुछ जरूरी लाइफ स्किल्स सिखाई जाएं, तो ये आदतें उनके पूरे जीवन में काम आती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्किल्स के बारे में जो बच्चों के लिए हमेशा काम आएंगी.

कुकिंग
बच्चों को छोटी-छोटी कुकिंग चीजें सिखाना जैसे सैंडविच बनाना, दूध गर्म करना या फल काटना, उन्हें जिम्मेदार बनाता है. इससे वे अपनी जरूरतें खुद पूरी करना सीखते हैं. साथ ही, उन्हें हेल्दी खाने की समझ भी विकसित होती है. किचन में काम करते समय सेफ्टी नियम भी जरूर सिखाएं.

क्लीनिंग और ऑर्गनाइजेशन की आदत
बच्चों को अपना कमरा साफ रखना, खिलौनों और किताबों को सही जगह पर रखना सिखाना बहुत जरूरी है. इससे उनमें अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना आती है. रोजमर्रा के छोटे काम जैसे टेबल साफ करना या कपड़े व्यवस्थित रखना, उन्हें जीवन भर काम आने वाली आदतें सिखाते हैं.

टाइम मैनेजमेंट
छुट्टियों में बच्चों को समय का सही उपयोग करना सिखाएं. उन्हें खेल, पढ़ाई और आराम के बीच संतुलन बनाना सिखाना चाहिए. इससे वे भविष्य में अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाते हैं और समय की कीमत समझते हैं.

बेसिक फाइनेंशियल समझ
बच्चों को पैसे की अहमियत समझना भी जरूरी है. उन्हें छोटे-छोटे बजट बनाना, बचत करना और जरूरत व इच्छा में फर्क समझना सिखाएं. इससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से समझदार बनते हैं.

कम्युनिकेशन
बच्चों को सही तरीके से बात करना, दूसरों की बात सुनना और अपने विचार स्पष्ट रूप से रखना सिखाएं. ये स्किल्स उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाती हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED