Advertisement

झट से बना लें बच्चों के लिए ये चीला, सिर्फ 1 कप बेसन और आधा कप... से तैयार होगा कुरकुरा नाश्ता

अगर आपके बच्चे भी खाना खाने में नखरे करते हैं, तो उन्हें बना कर खिलाएं ये वाला टेस्टी नाश्ता. इसको आप केवल एक कप बेसन और आधा कप चावल के आटे से बना सकते हैं. चावल का आटा चीले में कुरकुरा पन लाता है.

बेसन चावल का चीला
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

अगर आप बच्चों के लिए जल्दी बनने वाला और स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो बेसन और चावल के आटे का चीला उन्हें बहुत पसंद आने वाला है. यह बाहर से जितना खाने में कुरकुरा है, उतना ही टेस्टी भी है. अगर इसमें सब्जियां और मसाले सही से मिलाया जाए तो इसका स्वाद और भी निखर जाता है.

इस चाले की खासियत ही है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद साधारण मसाले और सब्जी से ही तैयार हो जाता है.

चीला बनाने का सामान

  • बेसन- 1 कप
  • चावल का आटा- आधा कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • गाजर- 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस 
  • शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

इन मसालों से बना सकते हैं चीला

  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • पानी - घोल बनाने के लिए
  • तेल या घी- चीला सेंकने के लिए

चीला का घोल तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.
  • अब इस घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. अंत में थोड़ा सा चाट मसाला डालकर घोल को 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें.

चीला बनाने का सही तरीका

एक नॉन-स्टिक तवा या नॉर्मल तवा मध्यम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाकर फैला दें.

अब एक करछी घोल तवे पर डालें और हाथ से गोल आकार में फैला दें. ध्यान रखें कि चीला ज्यादा मोटा न हो.

ऊपर से थोड़ा सा घी डालें और मध्यम आंच पर पकने दें. जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आने लगे, तो चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.

जब दोनों तरफ से थोड़ा कुरकुरा और सुनहरा हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें.

गरम-गरम बेसन-चावल के आटे का चीला हरी धनिया की चटनी, टमाटर सॉस या दही की चटनी के साथ परोसें.

यह नाश्ता बच्चों के लिए पौष्टिक भी है और स्वादिष्ट भी. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी या कॉर्न भी मिला सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement