scorecardresearch

Samosa Figure Recipe: घर पर बना लें आलू समोसा फिंगर्स, बच्चे खा कर हो जाएंगे खुश

आलू समोसा फिंगर्स की आसान रेसिपी, जिसको बनाना है आसान और खाने में होता है सबसे स्वादिष्ट.

Samosa Figure Recipe Samosa Figure Recipe

Samosa Figure full Recipe in hindi अगर बच्चे रोज एक जैसा नाश्ता खा-खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया खाने की जिद कर रहे हैं, तो आप घर पर ही ये आलू समोसा फिंगर्स बना सकते हैं. ये काफी हद तक बनाने में आसान है, जिसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं.

इसका स्वाद बाहर से कुरकुरा और अंदर से टेस्टी आलू की फिलिंग से भरा होता है. समोसा फिंगर्स एक ऐसा स्नैक है जिसको आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता.

समोसा फिंगर्स बनाने का सामान 

  • मैदा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- आटा गूंथने के लिए
  • फिलिंग के लिए
  • उबले हुए आलू- 3 से 4
  • हरी मटर- आधा कप
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • तेल, रिफाइन ऑयल या घी- तलने के लिए


आलू की फिलिंग तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और चटकने दें.
  • जब जीरा चटक जाए, तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर थोड़ी देर भून लें. इसके बाद हरी मटर डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  • अब उबले हुए आलू को मैश करके कढ़ाई में डाल दें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • आलू के फीलिंग को 3 से 4 मिनट पका लें और आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. 

समोसा फिंगर्स का आटा तैयार करें

  • एक बर्तन में मैदा, नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15–20 मिनट के लिए आराम करने दें. इससे समोसा फिंगर्स कुरकुरे बनते हैं.

समोसा फिंगर्स बनाने का तरीका

  • आटा तैयार होने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को पतला बेल लें.
  • अब इसे चाकू से लंबी पट्टियों या आयताकार शेप में काट लें. इन पट्टियों के बीच में आलू की थोड़ी-सी फिलिंग रखें.
  • इसके बाद पट्टी को मोड़ते हुए रोल कर दें ताकि वह फिंगर जैसी लंबी शेप में बन जाए. किनारों को पानी से दबाकर अच्छी तरह बंद कर दें ताकि तलते समय खुलें नहीं.

इस तरह तलें

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. आंच ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए, वरना समोसा फिंगर्स बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे.
  • मध्यम आंच पर समोसा फिंगर्स को धीरे-धीरे तलें. जब यह सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें.
  • गरम-गरम आलू समोसा फिंगर्स को टमाटर सॉस, हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें. एक बार घर पर बनाकर देखिए, बच्चे इसे बार-बार बनाने की फरमाइश जरूर करेंगे.

ये भी पढ़ें