Crispy Paratha Recipe: पराठे को एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाने के लिए आटे में मिलाएं ये एक चीज

कई लोगों को क्रिस्पी पराठा खाना पसंद होता है. अगर आपको भी तरह के पराठे पसंद हैं तो आपको आटे में ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे हरी सब्जियों जैसे मूली, पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी के पराठे क्रिस्पी बनाते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर होता है.

Crispy Paratha
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

अगर गरमा-गरम पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है. अगर पराठा क्रिस्पी हो तो स्वाद और बढ़ जाता है. पराठे को क्रिस्पी बनाने के लिए ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पराठों को नया टेक्सचर और स्वाद मिल जाता है. चलिए आपको पराठो को ज्यादा क्रस्पी बनाने का सीक्रेट बताते हैं.

क्रिस्पी बनाने के लिए आटे में क्या मिलाएं?
पराठों को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए ब्रेड क्रंब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रेड क्रंब्स को आटे में मिलाने से पराठे का टेक्सचर बेहतर होता है. आलू, प्याज, पनीर या किसी भी प्रकार के पराठे में ब्रेड क्रंब्स मिलाकर उन्हें क्रिस्पी बनाया जा सकता है.

हरी सब्जियों का इस्तेमाल-
हरी सब्जियों जैसे मूली, पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी का इस्तेमाल पराठों में किया जाता है. सब्जियों को बारीक काटकर या कद्दूकस कर आटे में मिला लें. इससे आपको पराठे से पोषण और स्वाद दोनों मिलता है.

स्वाद बढ़ाने के लिए मसालों का सही इस्तेमाल-
पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए मसालों का सही इस्तेमाल जरूरी है. इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला और नमक का सही इस्तेमाल करना जरूरी है. चाट मसाला डालने से पराठों में एक अलग स्वाद आता है. नमक को चाट मसाले के हिसाब से संतुलित करने की सलाह दी जाती है.

क्रिस्पी पराठों के लिए अच्छी तरह सेंकना भी जरूरी-
पराठों को सही तरीके से बेलना और सेंकना भी जरूरी है. अगर इसमें कमी रह गई तो पराठे का स्वाद बिगड़ सकता है. लो फ्लेम पर पराठों को हल्का सेंकने के बाद मीडियम या हाई फ्लेम पर सेंकने से पराठे ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. तवे पर घी या तेल लगाकर दबाते हुए सेंकने से पराठों का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है.

हरी सब्जियों के साथ पराठे को क्रिस्पी बनाना काफी स्वादिष्ट होता है. ये पराठे बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएंगे. ये इतने स्वादिष्ट होंगे कि इसे अचार या चटनी के बिना भी आसानी से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED