scorecardresearch

Restaurant Style Dhaniya Dahi Chutney: 2 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में धनिया की दही वाली चटनी, 10 गुना बढ़ जाएगा स्वाद

चटनी हर किसी को खाना पसंद है. इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है. अगर धनिया की दही वाली चटनी हो तो क्या कहना. धनिया की दही वाली चटनी रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर बनाया जा सकता है. चलिए पूरा प्रोसेस बताता हूं.

Restaurant Style Dhaniya Dahi Chutney Restaurant Style Dhaniya Dahi Chutney

अगर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो स्वाद काफी बढ़ जाता है. धनिया की चटनी हर थाली में अलग जगह रखती है. अगर धनिया की चटनी दही वाली हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है. दही वाली धनिया की चटनी बनाना काफी आसान है. इसे रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर बनाया जा सकता है. चलिए इसको बनाने का पूरा प्रोसेस बताते हैं.

दही वाली धनिया चटनी के लिए जरूरी चीजें-
धनिया की दही वाली चटनी हर थाली का स्वाद बढ़ा देती है. चलिए इसको बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में बताते हैं.

  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • लहसुन
  • धनिया पाउडर
  • जीरा
  • नमक
  • हींग
  • दही

स्पेशल चटनी बनाने का प्रोसेस-
दही वाली धनिया की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया लेते हैं. इसमें 5 से 6 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, आधा टीस्पून धनिया पाउडर, आधा टीस्पून जीरा, थोड़ा सा काला नमक, सादा नमक और 2-3 पिंच हींग मिला लें. इन सभी चीजों को एक जार में डालकर महीन पेस्ट बना लें. इसके बाद 4 टीस्पून गाढ़ा दही डालकर इसे फिर से ब्लेंड करें. अब चटनी बनकर तैयार हो गई और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें इस चटनी का इस्तेमाल?
यह चटनी समोसे, टिक्के, कबाब और दूसरे स्नैक्स के साथ खाई जा सकती है. यह चटनी पतली बनाना बेहतर है, क्योंकि रेस्टोरेंट स्टाइल चटनी भी पतली होती है. अगर आपको थोड़ी गाढ़ी चटनी चाहिए, तो धनिया की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. आप भी इस चटनी को घर पर बना सकते हैं और खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं. यह चटनी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. रेस्टोरेंट स्टाइल चटनी को घर पर बना सकते हैं. इस चटनी को खाकर घर पर आने वाले रिश्तेदार भी खुश हो जाएंगे और रेसिपी पूछने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: