Jowar Flour Roti
Jowar Flour Roti
Jowar Flour Roti Making Tips: आजकल हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग गेहूं की जगह दूसरे अनाज से बनी रोटियां खाते हैं. ऐसे में वजन घटाने के लिए ज्वार की रोटी सबसे बढ़िया माना जाता है. ये रोटी खाने में टेस्टी लगती है, लेकिन इसे बनाना काफी मुश्किल होता है. बनाते समय कभी ये फट जाती है, तो कभी इसका आटा बंधता नहीं है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे किचन टिप्स के बारे में, जिससे आपके ज्वार की रोटियां एकदम फूली-फूली और पतली बनेंगी.
क्यों फट जाती है ज्वार की रोटी
आमतौर पर जब आटा बहुत सूखा होता है या ठीक से गूंथा नहीं होता, तो रोटी फट जाती है. वहीं अगर आप जल्दबाजी करते हैं या बेलते समय बहुत जोर से दबाते हैं, तो रोटियां फटने लगती हैं.
ऐसे बनाएं ज्वार की रोटी
पानी को गर्म करें
एक पैन लें और उसमें थोड़ा पानी उबालें. ध्यान रखें कि पानी अच्छी तरह गर्म करें. इससे आटे को गूथने में बहुत फर्क पड़ता है.
पानी में डालें आटा
गैस को बंद कर के धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा करके ज्वार का आटा डालें और लगातार चलाते रहें. इसे तब तक चलाते रहें जब तक यह आटा अच्छे से गुथ न जाए. लगभग 3 या 4 मिनट तक गूंधें, इससे आपका आटा एकदम मुलायम हो जाएगा और रोटियां फूली हुई बनेंगी.
छोटी-छोटी लोई बनाएं
अब आटे के टुकड़े तोड़कर छोटी-छोटी लोई बनाएं और हल्के हाथों से बेलना शुरू करें. अगर कोई दरार दिखे तो उंगलियों को गीला करके फिर से धीरे से बेलें जब तक कि रोटी अच्छे से न बेल जाए.
ऐसे सकें रोटी
तवे को मध्यम आंच पर गरम करें. बेली हुई रोटी को तवे पर रखें. जब उसमें हल्के बुलबुले दिखाई देने लगें, तब उसे पलट दें. कपड़े से किनारों को हल्के से दबाकर उसे फुलाएं. फिर पलटकर दोनों तरफ से पकने दें. अब आपकी नरम, हल्की रोटी तैयार है.
नरम रोटियां बनाने की टिप्स
हमेशा गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें.
रोटी को मध्यम आंच में ही सेकें.
ये भी पढ़ें: