शीशे की तरह चमकेगा घर का फर्श
शीशे की तरह चमकेगा घर का फर्श
अक्सर आपने देखा होगा कि हम चाहे कितना भी झाड़ू-पोछा कर लें, लेकिन फिर भी फर्श पर चमक नहीं. चाहे कितनी भी मेहनत से सफाई की जाए, फर्श पर जिद्दी दाग- धब्बे रह ही जाते हैं. ये जिद्दी निशान घर की सुंदरता को खराब कर देते हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि, कुछ घरेलू नुस्खे आपके घर के फ्लोर को शीशे की तरह चमका सकते हैं. आइए जानते हैं आसान और असरदार चीजों के बारे में, जिन्हें पोछा लगाते समय पानी में डालने से आपका घर चमचमाने लगेगा.
हम बात कर रहे हैं आपके किचन में मौजूद सिरका और बेकिंग सोडा के बारे में. सिरका फर्श से चिकनाई और चिपचिपे अवशेषों को हटाने में मदद करता है, जबकि बेकिंग सोडा दाग-धब्बों को हल्का करने और दुर्गंध को दूर करने में सहायक होता है. इतना ही नहीं फर्श की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ, यह घोल घर से कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में भी मददगार होता है. इस घोल के नियमित उपयोग से कीड़े-मकोड़े, मकड़ियां और यहां तक कि तिलचट्टे भी कम हो जाते हैं, जिससे घर अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बनता है.
सिरका और बेकिंग सोडा कैसे इस्तेमाल करें
सबसे पहले एक बाल्टी को आधा पानी से भरें. पानी में एक चम्मच सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. बेहतर परिणाम के लिए, मिश्रण में कुछ बूंदें डिशवॉशिंग लिक्विड की भी मिलाई जा सकती हैं. यह मिश्रण आपके घर के फर्श की गंदगी, दाग-धब्बे और दुर्गंध को एक झटके में दूर कर देंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है.
फर्श को खुशबूदार बनाने के लिए एशेंशियल ऑयल
अगर आपको सिरका या अल्कोहल की स्मेल पसंद नहीं है, तो आप फ्लोर क्लीनर बनाते समय उसमें कुछ बूंदें एशेंशियल ऑयल की जरूर मिला लें. ये फ्लोर खुशबूदार बनाने में जरूर कारगर हो सकता है.
इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
डिटॉल: साफ-सफाई के साथ घर को जर्म-फ्री भी रखना जरूरी है. पोछा के पानी में डिटॉल मिलाने से कीटाणु खत्म होते हैं और घर महकने लगता है.
नमक: नमक को पोछा के पानी में डालने से घर के कोनों में जमी गंदगी आसानी से साफ हो जाती है.
शैम्पू: थोड़ी मात्रा में शैम्पू या लिक्विड सोप मिलाकर पोछा लगाने से फर्श न सिर्फ साफ बल्कि चमकदार हो जाता है. बल्कि फर्श को खुशबूदार भी बनाता है.
ये भी पढ़ें: