50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा सरप्राइज कि फूट-फूटकर रो पड़े पिता... वायरल वीडियो ने लाखों लोगों को किया भावुक

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बेटी ने अपने पिता के 50वें जन्मदिन पर उन्हें नई बाइक गिफ्ट कर ऐसा सरप्राइज दिया कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े.

viral video
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

माता-पिता पूरी जिंदगी अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर सपना कुर्बान कर देते हैं. कई बार वे अपनी जरूरतों को भी पीछे छोड़ देते हैं, ताकि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे. लेकिन जब वही बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता के त्याग का सम्मान करते हैं, तो वह पल किसी उत्सव से कम नहीं होता. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बेटी ने अपने पिता के 50वें जन्मदिन पर उन्हें नई बाइक गिफ्ट कर ऐसा सरप्राइज दिया कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े.

दरअसल, वायरल वीडियो इंस्टाग्राम यूजर नंदिनी ने शेयर किया है. वीडियो में वह वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से जुड़ी नजर आती है. इसी दौरान उसके पिता, मां और भाई घर से बाहर आते हैं. बाहर एक गाड़ी लाल कपड़े से ढकी होती है. जैसे ही पटाखे फूटते हैं और लाल कपड़ा हटाया जाता है, सामने नई चमचमाती बाइक दिखाई देती है. बाइक देखते ही पिता कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं और फिर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता.

तोहफा देख छलक पड़े पिता के आंसू
अचानक मिले इस सरप्राइज ने पिता को भावुक कर दिया. उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे को गले लगाया, जिसने इस खास सरप्राइज को सफल बनाने में अपनी बहन का साथ दिया था. इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर बेटी से बात की और खुशी से भरकर उसे धन्यवाद दिया. उनकी आंखों से निकले आंसू देखकर वहां मौजूद परिवार के लोग भी भावुक हो गए. वीडियो के साथ नंदिनी ने लिखा कि 'उनके पिता ने हमेशा परिवार को खुद से पहले रखा और हर मुश्किल में उनका साथ दिया. अब उन्हें पहली बार अपने पिता के लिए कुछ खास करने का मौका मिला.'  



सोशल मीडिया वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि हर संतान का सपना होता है कि वह अपने माता-पिता के चेहरे पर ऐसी मुस्कान ला सके. वहीं कई लोगों ने कहा कि पिता की आंखों से निकले खुशी के आंसू ही इस बात का सबसे बड़ा सबूत हैं कि बेटी ने उन्हें जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा दिया.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED