बैंक में नाराज किसान का ढोल की थाप पर डांस, क्या है पूरा मामला, जानें

मध्य प्रदेश के धार में एक किसान ढोल की थाप पर बैंक में अपनी फैमिली के साथ डांस करने लगा. दरअसल किसान ने बैंक से लोन लिया था. उसने लोन चुका दिया था. लेकिन एक महीने से बैंक उसको एनओसी नहीं दे रहा है. इससे नाराज किसान अपनी फैमिली के साथ बैंक में जाकर डांस करने लगा. आनन-फानन में बैंक ने जल्द ही एनओसी देने का भरोसा दिलाया.

Dhar News
gnttv.com
  • धार,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

मध्य प्रदेश के धार में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक किसान ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था. किसान ने पूरा लोन चुका भी दिया था. लेकिन एक महीने बाद भी बैंक ने किसान को एनओसी नहीं दिया. इससे नाराज किसान ढोल बजाते हुए बैंक पहुंचा और जमकर डांस किया. इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

बैंक में किसान का विरोध वाला डांस-
धार में एक किसान का अनोखा विरोध देखने को मिला, जहां किसान और उसके परिजनों ने बैंक में जाकर ढोल पर जमकर डांस किया. इस नजारे को देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल धार के ग्राम चंदवाडा के किसान विजय पाटीदार ने आईडीएफसी बैंक से 13 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड लिया था और वह एक महीने पहले ही बैंक का पूरा पैसा भर चुके है. लेकिन बैंक से उसे एनओसी नहीं मिल रही है. इससे नाराज किसान ने बैंक में ढोल पर डांस किया.

एक महीने से बैंक के चक्कर काट रहा था किसान-
किसान पिछले एक-डेढ माह से बैंक के चक्कर काट रहा है. लेकिन बैंक उसे तारीख पर तारीख दे जा रहा है. इसी से नाराज होकर किसान अपने परिजनों के साथ ढोल वाले को लेकर बैंक पहुँचा और बैंक में ही ढोल की थाप पर परिजनों के साथ जमकर डांस करने लगा. बैक कर्मी और बैंक में मौजूद लोग यह सब देख हैरान रह गये.

जल्द एनओसी देने का भरोसा-
किसान के इस अनोखे विरोध के बाद बैंक मैनेजर ने जल्द ही एनओसी देने का आश्वासन दिया और तब कही जाकर किसान विजय पाटीदार बैंक से रवाना हुए. किसान विजय पाटीदार का कहना है कि वे एनओसी के लिये पिछले एक-डेढ़ माह से चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. बैंक को जगाने के लिये वे ढोल लेकर आये हैं. वहीं, उनका कहना है कि यदि जल्द उनको एनओसी नहीं दी गई तो वे बैंक के सामने ही धरना प्रदर्शन करेंगे. वहीं, इस मामले में बैंक की ओर से कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया है.

(छोटू शास्त्री की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED