क्या है किशमिश और मुनक्के में अंतर? 90% लोगों को नहीं होगा पता, जानें दोनों की खासियत

Difference between raisins and munakka: किशमिश हरे अंगूरों को सुखाकर बनाई जाती है. ये ज्यादातर बीज रहित (seedless) होती हैं. जिसका रंग हल्का भूरा, सुनहरा या हल्का हरा होता है. वहीं मुनक्का काले या लाल किस्म के अंगूर से बनता है.

raisins vs munakka
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

Difference between raisins and munakka: लगभग हर कोई किशमिश का सेवन करना पसंद करता है. इसका इस्तेमाल कई मीठे पकवान जैसे खीर, सेवई, हलवा आदि. आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं. बाजार में किशमिश लाल, पीली, नारंगी, हरी, काली रंग की मिलती है. वहीं आपने मार्केट में मुनक्का भी जरूर देखा होगा. ये देखने में किशमिश की ही तरह ही लगता है. जिसके चलते कई लोगों को लगता है कि मुनक्का और किशमिश एक ही है. लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. तो चलिए आज जानते हैं किशमिश और मुनक्का में अंतर क्या है.

किशमिश और मुनक्का में क्या है अंतर?

  • किशमिश हरे अंगूरों को सुखाकर बनाई जाती है. ये ज्यादातर बीज रहित (seedless) होती हैं. जिसका रंग हल्का भूरा, सुनहरा या हल्का हरा होता है. वहीं मुनक्का काले या लाल किस्म के अंगूर से बनता है. ये गहरे भूरे या काले रंग की और चबाने में थोड़ी सख्त होती हैं. आयुर्वेद में इसे दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है. जैसे खून बढ़ाने, कब्ज दूर करने में सहायक होती है.
  • किशमिश और मुनक्का में मौजूद पोषक तत्वों में भी काफी फर्क होता है. हालांकि, किशमिश और मुनक्का खाने से शरीर में आयरन और खून की कमी नहीं होती है. किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है.

 

  • किशमिश खाने से कैविटी की समस्या भी दूर होती है. इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है. इसलिए दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है. मुनक्का खाने से पाचन तंत्र में भी सुधार होता है. यह पेट से जुड़े रोगों को दूर करने में सहायता करता है.
  • मुनक्के में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. मुनक्का आयरन और फाइबर से भी भरपूर होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना 4-5 मुनक्के का सेवन कर सकते हैं.  किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है. इसके साथ ही किशमिश विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स है.
  • किशमिश में बीज नहीं होते हैं जबकि मुनक्का में बीज होते हैं. किशमिश मीठी-खट्टी, मुनक्का ज्यादा मीठी और सख्त होती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED