Advertisement

इस दिव्यांग ने पेश की मिसाल, बिना किसी की मदद अकेले ही भर दिए सड़क के गड्ढे, वायरल हुआ वीडियो

हमारे देश में टूटी सड़के या सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होना कोई नई बात नहीं है. इन गड्ढों के कारण बहुत बड़े-बड़े हादसे भी होते हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं लेता. ऐसे में, ओडिशा के एक दिव्यांग ने खास मिसाल पेश की है.

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 27 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST
  • बचपन से ही पोलियो से पीड़ित हैं सब्जी विक्रेता गणेश नायक

ओडिशा में धर्मगढ़ प्रखंड के केरमुंडा गांव के 31 वर्षीय दिव्यांग ने एक मिसाल पेश की है. शारीरिक रूप से दिव्यांग इस व्यक्ति ने बिना किसी की मदद लिए, अकेले दम पर टूटी सड़क की मरम्मत की.

पेशे से सब्जी विक्रेता गणेश नायक बचपन से ही पोलियो से पीड़ित हैं. वह मैन्युअल रूप से संचालित ट्राइसाइकिल की मदद से अपनी सब्जियां बाजार लेकर जाते हैं और बेचते हैं।

सड़क पर गड्ढों से थे परेशान 
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गांव की क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण गणेश बहुत परेशान थे. खासकर केरमुंडा से जोरपाड़ा तक एक किलोमीटर की दूरी पर बहुत गड्ढे थे और अक्सर गणेश अपने वाहन से गिर जाते और घायल हो जाते थे.

कुछ समय पहले गणेश ने ठान ली कि सड़क को ठीक करना होगा. खास बात है कि उन्होंने किसी और पर निर्भर होने की बजाय खुद इसकी मरम्मत की. कथित तौर पर, उन्होंने किसी की मदद नहीं ली और सभी निर्माण सामग्री को अपनी तिपहिया साइकिल में ले गए. 

वायरल हुआ उनका वीडियो 
बताया जा रहा है कि गड्ढों की मरम्मत करने वाले गणेश का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया और बाद में यह वायरल हो गया. इसके बाद ब्लॉक और पंचायत अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया और सड़क के टूटे हिस्सों पर क्रेशर फैलाया.

इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि गणेश का काम जागरूक करने वाला है और पंचायत को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और वहां पक्की सड़क का निर्माण करना चाहिए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement