घर के सुंदर दरवाजे खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं. हम अक्सर फर्श, पंखे और खिड़कियों की तो साफ-सफाई कर देते हैं लेकिन दरवाजों को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में रोज-रोज गंदे हाथों से दरवाजों को छूने, धूल और मिट्टी के बार-बार जमने से लकड़ी, लोहे, स्टील या सनमाइका के दरवाजों पर काले और चिपचिपे दाग बन जाते हैं. यदि आप घर के दरवाजों पर जमी धूल, काली मैल और हाथों के चिपचिपे निशानों को हटाने को लेकर परेशान हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से दरवाजे एकदम चकाचक साफ हो जाएंगे. आपको मालूम हो कि दरवाजे को किसी भी गीले घोल से साफ करने के तुरंत बाद एक सूखे और साफ कपड़े से जरूर पोंछें.
1. लिक्विड डिश सोप और गुनगुना पानी
आप घर के दरवाजों को लिक्विड डिश सोप और गुनगुना पानी से चकाचक साफ कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और फिर उसमें कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप मिलाएं. इसके बाद एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ या कोई भी सॉफ्ट कॉटन के कपड़े को इसमें डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत अधिक गीला नहीं हो. अब इस कपड़े से दरवाजे को अच्छी तरह से पोंछें. ऐसे करने से दरवाजा पर लगा सारा कालापन चंद मिनटों में साफ हो जाएगा.
2. रूबिंग अल्कोहल
आप दरवाजों पर जमे जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए रूबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि यह वही लिक्विड है जिसे डॉक्टर सुई लगाने से पहले लगाते हैं या जो सैनिटाइजर में मौजूद होता है. रूबिंग अल्कोहल दरवाजे पर जमे जिद्दी से जिद्दी दाग को हटा देता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक साफ और सूखे कपड़े पर थोड़ी सी रूबिंग अल्कोहल लें और फिर दाग पर लगाकर हल्के हाथों से पोंछ दें. ऐसा करने के कुछ ही देर में दाग पूरी तरह से साफ हो जाएगा.
3. सफेद सिरका और ऑलिव ऑयल
आप दरवाजों को चकाचक साफ करने के लिए सिरका और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप आधा कप सफेद सिरका और आधा कप ऑलिव ऑयल मिलाएं. अब इस मिश्रण को एक कपड़े पर लेकर लकड़ी के दरवाजे पर मलें. आपको मालूम हो कि सिरका गंदगी को साफ करेगा और तेल लकड़ी को नेचुरल मॉइश्चर देकर उसे एकदम नया जैसा चमका देगा.
4. मैजिक इरेजर
यदि आप दरवाजों को बिना किसी लिक्विड के साफ करना चाहते हैं तो मैजिक इरेजर आपके लिए बेहतरीन हो सकता है. यह एक खास तरह का क्लीनिंग स्पंज होता है. यह माइक्रो-लेवल पर जाकर दागों को रगड़कर साफ कर देता है, लेकिन दरवाजे के पेंट को नुकसान नहीं पहुंचाता. दरवाजे को साफ करने के लिए सबसे पहले इस स्पंज को पानी में हल्का सा गीला कर लें. फिर इसे अच्छी तरह निचोड़ लें. अब इससे दरवाजे के काले और गंदे हिस्सों पर हल्के हाथों से रगड़ें. ऐसा करने से दरवाजा एकदम नए जैसा हो जाएगा.
5. वाइट विनेगर
यदि बाथरूम या मेन गेट के दरवाजों पर मॉइस्चर के चलते नीचे की तरफ कालापन या वाइट फंगस जम गई तो इसे साफ करने के लिए वाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और वाइट विनेगर मिक्स कर लें. अब इसे दरवाजे के कालापन या वाइट फंगस वाले जगह पर स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें. ऐसा करने से फंगस तो साफ हो जाएगा ही दरवाजे की बदबू भी दूर हो जाएगी.
6. बेकिंग सोडा
यदि दरवाजे के हैंडल के पास कालापन या जिद्दी दाग जमा हो गया तो बेकिंग सोडा कमाल कर सकता है. आप थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक गीले कपड़े से पोंछ लें. ऐसा करने से बिना रगड़े गंदगी साफ हो जाएगी.
7. टूथब्रश
आपको मालूम हो कि दरवाजों के डिजाइन या नक्काशी वाले कोनों में कई बार धूल फंस जाती है. इस धूल को साफ करने के लिए किसी पुराने सॉफ्ट टूथब्रश को क्लीनिंग सॉल्यूशन में डुबोकर हल्के हाथों से कोनों की सफाई करें. ऐसा करने से कोनों में जमा कालापन आसानी से साफ हो जाएगा.