आप भी चाहते हैं कि आप अपनी असली उम्र से कम दिखे? जब बात पर्सनैलिटी की आती है, तो कपड़े इसमें सबसे बड़ा रोल प्ले करते हैं. सही ड्रेसिंग सेंस से न सिर्फ आप स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है. कई बार लोग महंगे और ब्रांडेड कपड़े पहन लेते तो हैं, लेकिन स्टाइल सही न होने के कारण, आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लगने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि लोग आपकी उम्र का अंदाजा न लगा पाएं, तो इन आसान ड्रेसिंग टिप्स को अपना कर अपना औरा सेट करें.
1. फिटिंग का रखें खास ध्यान
ओवर साइज या फिर ओवर फिटिंग कपड़े आपकी उम्र को बढ़ा कर दिखाते हैं या आपकी उम्र को बिलकुल भी छीपा नहीं पाते. अगर आपकी बॉडी शेप अच्छी है तो, फिटिंग के कपड़े पहने. इससे बॉडी शेप उभरकर आता है और लोगों को आपका लुक ज्यादा यंग लगता है. हमेशा ऐसे कपड़े चुनें जो न बहुत ढीले हों और न ही शरीर में बहुत ही ज्यादा चिपके हुए. कपड़ों की सही फिट, लोगों के सामने आपको हमेशा स्मार्ट और फ्रेश दिखाता है.
2. हल्के और फ्रेश रंगों चुनें
कुछ डार्क और बहुत ज्यादा म्यूट कलर आपके चेहरे पर उम्र को ज्यादा बढ़ा कर दिखाते हैं. वहीं पेस्टल शेड्स, सॉफ्ट पिंक, लाइट ब्लू, मिंट ग्रीन जैसे रंग चेहरे पर अलग ही ग्लो ले आते हैं. वहीं काले रंगों के कपड़े शरीर से आपको छोटा दिखाते हैं. इन रंगों से आपका ओवरऑल लुक फ्रेश और एनर्जेटिक नजर आता है, जिससे आप नेचुरली यंग दिखने लगते हैं.
3. सिंपल डिजाइन और क्लीन पैटर्न चुनें
बहुत ज्यादा भारी प्रिंट्स वाले सर्ट्स और महिलाएं ओवर डिजाइनों वाले सलवार-सूट से बचे. ऐसे कपड़े आपको उम्रदराज लुक दे सकते हैं. अगर आप यंग दिखना चाहते हैं तो सिंपल पैटर्न, सॉलिड कलर और मिनिमल डिजाइन वाले कपड़े पहना शुरू कर दें. क्लीन लुक हमेशा एलिगेंट और यूथफुल माना जाता है.
4. सही फैब्रिक का करें चुनाव
कपड़ों का फैब्रिक भी आपकी उम्र तय करता है. बहुत सख्त फैब्रिक के कपड़े आपको उम्र से बड़ा दिखाना शुरू कर देते हैं. कॉटन, लिनन और सॉफ्ट ब्लेंड फैब्रिक पहनने से लुक अच्छा आता है, यह फैब्रिक क्लीन लुक देता है और शरीर के लिए आरामदायक होता है. ये फैब्रिक समाज में आपको फ्रेश और नेचुरल अपील दिलाता हैं.
5. एक्सेसरीज और फुटवियर को न करें नजरअंदाज
कपड़ों के साथ-साथ सही एक्सेसरीज और फुटवियर भी बेहद जरूरी हैं. ज्यादा या बहुत हैवी ज्वेलरी या पुराने डिजाइन के जूते पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं. सिंपल वॉच, मिनिमल ईयररिंग्स और ट्रेंडी फुटवियर आपके लुक को कम्पलीट करते हैं और आपको यंग फील कराता भी है और लोगों के आगे दिखाता भी उम्र में छोटा है.
(ये सारे सजेशंस आपके स्किन टोन, शारीरिक बनावट और शरीर की लंबाई के हिसाब से अलग हो सकते हैं. एक बार खुद भी ट्राय कर के देखें फिर ही पहनें)
ये भी पढ़ें
ये भी देखें