Advertisement

White Shoes: चुटकियों में चमक जाएंगे पीले पड़े सफेद जूते! घर की ये चीजें करेंगी कमाल, Sneakers दिखेंगे बिल्कुल नए जैसे

अगर आपके जूते भी बार-बार गंदे हो जाते हैं, तो ये खबर आपके लिे है. चलिए आपको बताते हैं सफेद स्नीकर्स से पीले दाग, धूल और काले निशान हटाने के आसान घरेलू तरीके के बारे में.

How To Clean White Shoes (Photo: ITG)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

सफेद स्नीकर्स पहनने में काफी स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन इन्हें साफ रखना उतना ही मुश्किल होता है. कुछ बार पहनने के बाद ही जूतों पर धूल, मिट्टी, काले निशान और कई बार पीले दाग भी नजर आने लगते हैं. ऐसे में जूते पुराने और गंदे दिखने लगते हैं. हालांकि, हर बार महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीदने या जूतों को धोने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों और सही तरीके से सफाई करके सफेद जूतों को फिर से साफ किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

पहले सूखी गंदगी हटाएं
सफाई शुरू करने से पहले जूतों पर लगी सूखी मिट्टी और धूल को हटाना जरूरी है. इसके लिए पुराने मुलायम टूथब्रश या सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें. सिलाई, लेस के आसपास और रबर के किनारों पर भी ध्यान दें. पहले सूखी गंदगी हटाने से पानी लगाने के बाद मिट्टी फैलने का खतरा कम होता है.

मेश जूतों को ऐसे साफ करें
मेश वाले जूतों को साफ करते समय ज्यादा पानी और तेज रगड़ से बचें. दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से सफाई करें. पूरे जूते को पानी में भिगोने के बजाय छोटे हिस्सों को साफ करें और तुरंत सूखे या हल्के गीले कपड़े से पोंछते जाएं.

रबर पर लगे काले निशान हटाएं
जूते के सफेद रबर सोल और मिडसोल पर काले निशान जल्दी पड़ जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए सफेद नॉन-जेल टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर पुराने टूथब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें.

सफाई के बाद सीधे धूप में न सुखाएं
जूते साफ करने के बाद उन्हें तेज धूप में सुखाने से बचें. अंदर पेपर या साफ कपड़ा भरकर जूतों को छांव और हवा वाली जगह पर सुखाएं. हेयर ड्रायर और हीटर का इस्तेमाल भी न करें. ज्यादा गर्मी से सफेद जूतों में पीलेपन की समस्या बढ़ सकती है.

लेस की सफाई भी जरूरी
गंदे लेस पूरे जूते का लुक खराब कर सकते हैं. लेस को निकालकर गुनगुने पानी और थोड़े डिटर्जेंट में करीब 30 मिनट भिगोएं. जरूरत हो तो थोड़ी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. इसके बाद हल्के हाथ से रगड़कर साफ पानी से धोएं और छांव में सुखाएं.

इन गलतियों से बचें
सफेद जूतों को साफ करते समय वाशिंग मशीन का इस्तेमाल, तेज धूप में सुखाना, रंगीन या जेल टूथपेस्ट लगाना और मेश को जोर से रगड़ना नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं, लेदर के जूतों को पानी में भिगोने से भी बचना चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि सफाई से पहले जूते के मटेरियल और कंपनी की केयर इंस्ट्रक्शन जरूर देख लें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement