How to Store Matar: गर्मियों के लिए स्टोर करके रख लें मटर, नहीं होगा एक दाना भी खराब... साल भर ले सकते हैं मजा

How To Store Matar: अगर मटर को सही तरीके से स्टोर कर लिया जाए, तो पूरी गर्मी के मौसम फ्री में मजे से मटर का उपयोग कर सकते हैं, वो भी बिना स्वाद बदले और बिना खराब हुए. तो चलिए आपको बताते हैं फ्रिज में मटर स्टोर करने के 5 ऐसे तरीकों के बारे में जिससे पूरी गर्मी के मौसम मटर 100% फ्रेश रहेगा.  

मटर कैसे स्टोर करें
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST
  • मटर को ब्लांचिंग करके फ्रीज करें
  • पूरी गर्मी मटर रहेगी फ्रेश
  • साल भर लें हरी मटर का मजा

How To Store Peas For The Summer: बाजार में अभी मटर काफी सस्ते में मिल रहा है. हालांकि, सर्दियां जाते ही मटर का सीजन भी चला जाता है, ऐसे में अगर मटर को सही तरीके से स्टोर कर लिया जाए, तो पूरी गर्मी के मौसम फ्री में मजे से मटर का उपयोग कर सकते हैं, वो भी बिना स्वाद बदले और बिना खराब हुए. तो चलिए आपको बताते हैं फ्रिज में मटर स्टोर करने के 5 ऐसे तरीकों के बारे में जिससे पूरी गर्मी के मौसम मटर 100% फ्रेश रहेगा.  

ब्लीच कर के रखें
मटर छीलकर साफ पानी से धो लें. फिर एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और मटर डालकर 2–3 मिनट उबालें. अब तुरंत मटर को निकालकर बर्फ ठंडे पानी में डालें, इससे पकने की प्रक्रिया रुक जाएगी. फिर पानी अच्छी तरह छान लें और मटर को सूखने दें.  आखिर में एयरटाइट बैग/डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रखें. इससे मटर का रंग, स्वाद और ताजगी पूरे साल बना रहता है.

बिना ब्लांच के सीधा फ्रीज करना
अगर आपके पास कम समय है तो बिना उबालें भी मटर को स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए मटर को धोकर कपड़े पर फैला दें और पूरी तरह सूखने दें. फिर ट्रे में फैला कर 2–3 घंटे फ्रीज करें. आखिर में जमने के बाद एयरटाइट बैग में भरकर वापस फ्रीजर में रखें.

नमक के पानी में स्टोर करें
अगर आपके पास फ्रीजर न हो तो नमक के पानी में स्टोर करें है. पानी में 1 बड़ा चम्मच नमक डालकर उबालें और मटर डालकर 2 मिनट उबालें. फिर छानकर कांच की बोतल में भरें. ऊपर तक नमक वाला पानी डालकर ढक्कन कसकर बंद करें.

वैक्यूम सील बैग में स्टोर करना
यदि आपके पास वैक्यूम सीलर है तो यह तरीका बेस्ट है. इसस मटर पूरे साल ताजे, मीठे और हरे बने रहते हैं.

हरी मटर के फायदे
हरी मटर (Green Peas) प्रोटीन, फाइबर, विटामिन A, C, और K का बेहतरीन स्रोत है, जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं और पाचन सुधारते हैं. यह कम कैलोरी वाला भोजन है, जो वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और हृदय स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED