Advertisement

Eid Special Sugar Free Sewai: इस बार ईद पर ट्राई करें ये शुगर फ्री सेवई, उंगली चाट-चाट कर खाएंगे मेहमान!

चलिए आपको बताते हैं शुगर फ्री सेवई की रेसिपी के बारे में. ईद पर अगर आप शुगर फ्री सेवई बनाकर मेहमानों को खिलाएंगे को यकीन मानिए आप शक्कर वाली स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे.

Sugar-Free सेवई?
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

ईद यानी खुशियों का त्यौहार, इस दिन घरों में ढेर सारे व्यंजन बनते हैं, जिनका स्वाद भी लाजवाब होता है. लेकिन इस सब में खास ईद सेवई का बहुत महत्व होता है. लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए यह मिठास कई बार चिंता का कारण बन जाती है. ज्यादा शुगर का सेवन सेहत पर खराब असर डाल सकता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं शुगर फ्री सेवई की रेसिपी के बारे में. ईद पर अगर आप शुगर फ्री सेवई बनाकर मेहमानों को खिलाएंगे को यकीन मानिए आप शक्कर वाली स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे.

क्या है शुगर फ्री सेवई
ईद जैसे खास मौके पर मीठा खाना जरूरी होता है, लेकिन अगर आप शुगर अवॉइड कर रहे हैं तो शुगर फ्री सेवई एक बेहतरीन विकल्प है. Sugar-Free सेवई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में भी मदद करते हैं.  स्वाद से भरपूर ये सेवई मिनटों में तैयार हो जाएगी.

शुगर-फ्री सेवई खीर की सामग्री:
1 कप सेवई
500ml लो-फैट दूध
1/2 टेबलस्पून Stevia या Erythritol
5 से 6 बादाम
4 से 5 पिस्ता
2 इलायची

शुगर-फ्री सेवई खीर बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में सेवई को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. अब एक पैन में दूध डालकर उसे अच्छी तरह उबालें. जब दूध में एक उबाल आ जाए, तब उसमें भुनी हुई सेवई डालें और मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं ताकि सेवई नरम हो जाएं.

शुगर की जगह स्टेविया का करें इस्तेमाल
अब इसमें स्वादानुसार स्टीविया (जीरो कैलोरी स्वीटनर) मिलाएं. ध्यान रखें कि स्टीविया डालने के बाद ही मिठास आएगी, इसलिए मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें. इसे अच्छे से मिलाकर 2–3 मिनट और पकाएं. अंत में ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालें. चाहें तो इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं जिससे खुशबू और बढ़ेगी.

शुगर-फ्री सेवई बनाने के लिए स्पेशल टिप्स
सेवई को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें.
फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करने से स्वाद बेहतर आता है.
स्टीविया ज्यादा न डालें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है.
ड्राई फ्रूट्स को हल्का भूनकर डालें तो क्रंच बढ़ेगा.
गाढ़ापन बढ़ाने के लिए थोड़ा दूध पाउडर भी डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement