scorecardresearch

How to Make Sabudana Pakoda: व्रत में भी उठा सकते हैं स्वाद का लुत्फ, 20 मिनट में तैयार करें साबूदाना पकौड़ा

व्रत में कुछ स्वादिष्ट खाने का मन कर रहा है तो साबूदाना पकौड़ा से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है. साबूदाना पकौड़ा बनाना काफी आसान है. इसको बनाने के लिए साबूदाना, आलू और सेंधा नमक की जरूरत होती है. अगर आप व्रत में सेंधा नमक भी नहीं खाते हैं तो उसका इस्तेमाल मत कीजिए.

Sabudana Pakoda Sabudana Pakoda

नवरात्रि शुरू हो गई है. कई लोग 9 दिन व्रत रखते हैं, जबकि कई लोग पहला और आखिरी दिन फास्ट रहते हैं. व्रत रखने वालों को खानपान को लेकर दुविधा रहती है. वे चाहते हैं कि कुछ ऐसा खाया जाए तो स्वादिष्ट भी हो और व्रत के नियम के मुताबिक भी हो. व्रत में आप पकौड़ा भी खास कते हैं. साबूदाना और आलू से बनने वाला पकौड़ा स्वादिष्ट भी होगा और सेहत के लिए फायदेमंद भी होगा. चलिए आपको साबूदाना पकौड़ा बनाने का तरीका बताते हैं.

साबूदाना पकौड़ा के लिए क्या चाहिए?
साबूदाना पकौड़ा व्रत में भी खा सकते हैं. इसको बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.

  • साबूदाना
  • आलू
  • सेंधा नमक
  • तेल
  • काली मिर्च

कैसे तैयार करें पकौड़ा सामग्री?
साबूदाना पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना लेते हैं. इससे अच्छी तरह से धो लेते हैं और 10 मिनट के लिए भिगोकर रख देते हैं. इसके बाद मिक्सी में डालकर इसे बारीक पीस लें, ताकि एक चिकना मिश्रण तैयार किया जा सके. इसके बाद 5 उबला आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें. इस आलू को साबूदाना के पेस्ट में मिला लें. इससे पकौड़े को सही टेक्सचर और स्वाद मिलता है. इसके बाद इसमें काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं. व्रत में कई लोग सेंधा नमक खाते हैं. अगर आप सेंधा नमक नहीं खाते हैं तो सेंधा नमक ना डालें. सभी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें.

कैसे तले साबूदाना पकौड़ा?
जब मिश्रण तैयार हो जाए तो इसकी छोटे-छोटे पकौड़े का आकार दें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उन छोटे-छोटे पकौड़ों को उसमें अच्छे से तल लें. जब पकौड़ा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो उसे निकाल लें. अब आपका साबूदाना पकौड़ा तैयार है. आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं. इसके साथ ही आप हरी धनिया की चटनी या दही ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: