Makhana Barfi Recipe
Makhana Barfi Recipe
अक्सर लोग व्रत रखते हैं. लेकिन उनकी चिंता रहती है कि कैसे व्रत में सेहतमंद रहा जाए. इसके लिए जरूरी है कि कोई ऐसी रेसिपी हो, जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी हो. मखाना बर्फी एक ऐसी ही रेसिपी है, जो स्वादिष्ट भी होती है और सेहत के लिए लाभदायक भी होती है. व्रत में इस रेसिपी के इस्तेमाल से आप फिट रहेंगे. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे 15 मिनट में मखाना बर्फी बनाकर तैयार कर सकते हैं.
कैसे भूनें मखाना और काजू-मूंगफली?
मखाना बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लेते हैं और उसे गर्म करते हैं. इसके बाद उसमें मखाना डालते है. मखाना को अच्छी तरह से भून लेते हैं. जब मखाना कुरकुरा हो जाता है तो उसे कढ़ाई से निकालकर एक अलग बर्तन में रख लेते हैं. इसके बाद काजू और मूंगफली को घी में लो फ्लेम पर भून लें. इसे तब तक भूने, जब तक ये हल्का सुनहरा न हो जाए.
कैसे तैयार करें मखाने का आटा?
कुछ देर बाद जब मखाना ठंडा हो जाए तो मिक्सर में पीस लें और बारीक पाउडर बना लें. इसके साथ ही काजू और मूंगफली को भी पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद पाउडर को छान लें, ताकि जब इससे बर्फी बनाई जाए तो वो एकदम मुलायम बने. इसके बाद सभी पाउडर को मिलाएं और उसमें चीनी, नारियल पाउडर और जरूरत के मुताबिक दूध मिलाएं. इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा. इसके बाद इसे अच्छी तरह से गूंथ लें.
कैसे बनाएं मखाना बर्फी ?
जब मखाना और बाकी चीजों का आटा गूंथ लें तो हाथ की मदद से उसका रोल बना लें. जब रोल तैयार हो जाए तो ड्राई फ्रूट्स के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और उसे चौकी पर छिड़क दें. इसके बाद रोल को उसके ऊपर लमेट दें. इससे ड्राई फ्रूट्स रोल पर चिपक जाएगा और बर्फी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. अब रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. आपकी व्रत वाली बर्फी तैयार हो गई है. इसका स्वाद शानदार होता है. इसे व्रत में भी खा सकते हैं. नवरात्रि के व्रत में खाने के लिए ये सबसे शानदार व्यंजन है.
ये भी पढ़ें: