scorecardresearch

चने की दाल और सोयाबीन की इस सब्जी के आगे मटन-चिकन भी फेल है, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

सही तरीके से मसाले और कुकिंग प्रोसेस अपनाने पर यह रेसिपी इतना लाजवाब स्वाद देती है कि मटन-चिकन जैसी डिश भी फीकी लग सकती है.

दाल और सोयाबीन बड़ी की सब्जी दाल और सोयाबीन बड़ी की सब्जी
हाइलाइट्स
  • मटन-चिकन को भी टक्कर देगी ये रेसिपी

  • चने की दाल और सोयाबीन बड़ी ऐसे बनाएं

अगर आप घर पर कुछ अलग, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो चने की दाल और सोयाबीन बड़ी की यह खास रेसिपी जरूर ट्राय करें. यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी है. इतना ही नहीं महंगे से महंगे रेस्टोरेंट में भी आपको यह रेसिपी कहीं नहीं मिलेगी.

चने की दाल और सोयाबीन बड़ी की सब्जी बनाएं ऐसे
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल और सोयाबीन बड़ी को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद दोनों को गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अब इन्हें धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें, क्योंकि चने की दाल को गलने में थोड़ा समय लगता है.

अब एक पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, दालचीनी का टुकड़ा और तेज पत्ता डालें. इसे हल्का सा भून लें ताकि मसालों की खुशबू तेल में अच्छी तरह आ जाए. 

अब इसमें बारीक कटे हुए 2 बड़े प्याज डालें. प्याज को धीमी से मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं, जब तक वह अच्छी तरह गलकर गोल्डन ब्राउन न हो जाए.

मसाला ऐसे करें तैयार

  • अब मिक्सर जार में 7-8 लहसुन की कलियां, 2 इंच अदरक,  2 बड़े टमाटर, 2 हरी मिर्च, धनिया पत्ती के डंठल का पेस्ट बना लें.

  • तैयार पेस्ट को पके हुए प्याज में डाल दें. जरूरत हो तो जार में थोड़ा पानी डालकर बचा हुआ मसाला भी पैन में डाल लें.

  • अब इस मसाले को मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें. ध्यान रखें कि मसाला तब तक पकाएं जब तक उसका पानी सूखकर तेल अलग न होने लगे.

  • अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर तक पकाएं.

  • अब इसमें 2 चम्मच फेंटी हुई दही डालें. ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी हो, ताकि दही फटे नहीं. करीब 2 मिनट तक पकाएं, फिर थोड़ी सी कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

  • अब इस तैयार मसाले को उबल रही चने की दाल और सोयाबीन बड़ी में डाल दें.

  • अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकने दें, ताकि मसाला दाल में अच्छे से मिल जाए. अगर दाल पूरी तरह न गली हो तो हल्का सा मैश भी कर सकते हैं.

  • आखिरी में धनिया से गार्निश करके गरमा-गरम रोटी, पराठा, सादा चावल या जीरा राइस के साथ खाएं.

ये भी पढ़ें: