Advertisement

बुजुर्ग दंपति ने की पोता या पोती की मांग…नहीं तो मुआवजे के रूप में दें 5 करोड़ रुपये

मुकदमा दायर करने वाले दंपति बताते हैं कि उनके इकलौते बेटे की शादी साल 2016 में नोएडा की एक लड़की के साथ हुई थी. उनका बेटा एक पायलट हैं, जबकि उनकी पत्नी नोएडा में जॉब करती हैं.

बुजुर्ग दंपति ने की पोता या पोती की मांग…
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST
  • 2016 में हुई थी शादी 
  • मानसिक यंत्रणा से गुजरना पड़ रहा है 

माता-पिता और बच्‍चों के बीच में अक्सर लड़ाई सुनने को मिलती है. अधिकतर में इस लड़ाई की वजह संपत्ति होती है. लेकिन उत्तराखंड में एक गजब केस सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग दंपती ने अपनी बहु और बेटे से पोते-पोती की मांग की है. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हर्जाने के तौर पर बेटे और बहु दोनों को ढाई-ढाई करोड़ यानी कुल 5 करोड़ रुपये देने होंगे. बता दें, ये मामला हरिद्वार के जिला कोर्ट में दायर किया है.  बुधवार को इसकी पहली सुनवाई थी. अगली सुनवाई 17 मई को होनी है.

2016 में हुई थी शादी 

दरअसल, मुकदमा करने वाले शख्‍स BHEL में ऑफिसर थे और अब रिटायर हो चुके हैं. वे बताते हैं कि उनके इकलौते बेटे की शादी साल 2016 में नोएडा की एक लड़की के साथ हुई थी. उनका बेटा एक पायलट हैं, जबकि उनकी पत्नी नोएडा में जॉब करती हैं.
बुजुर्ग दंपतिकहते हैं, "मैंने अपने बेटे को अपना सारा पैसा दे दिया, उसे अमेरिका में  ट्रेनिंग के लिए भेजा. मेरे पास अब कोई पैसा नहीं है. हमने घर बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया है. हम आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं. हमने उन दोनों से ₹2.5 करोड़ की मांग की है हमारी याचिका में मेरे बेटे और बहू दोनों हैं.”

मानसिक यंत्रणा से गुजरना पड़ रहा है 

बुजुर्ग दंपति ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके बेटे के विवाह को 6 साल हो चुके हैं. और अभी तक भी दोनों बच्‍चे पैदा नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से बुजुर्ग पति-पत्नी को मानसिक यंत्रणा से गुजरना पड़ रहा है.

उनका कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की परवरिश में, सबकुछ लगा दिया है. अब उन्हें अकेले रहना पड़ रहा है जो कि किसी यातना से कम नहीं है. इसलिए वे चाहते हैं कि या तो उनके बेटे और बहु उन्हें पोता या पोती दें या फिर 5 करोड़ रुपए.  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement