How to Make Tea: कम दूध में भी बनेगी शानदार चाय, बस चाय पत्ती के साथ डालें यह 1 चीज, हर घूंट के साथ कहेंगे वाह-वाह

यदि आप बहुत ही कम दूध में कड़क, गाढ़ी और मलाइदार चाय बनाना चाह रहे हैं तो बस चाय पत्ती के साथ एक चीज कॉर्नफ्लोर डाल दीजिए. इससे बहुत ही शानदार चाय बनेगी. इस चाय की हर घूंट के साथ आप वाह-वाह कहेंगे. आइए जानते हैं कैसे इस चाय को घर पर बना सकते हैं.

Tea
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

चाय का नाम सुनते ही मन उसे पीने को मचल उठता है. यदि आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आपके लिए हम काम की खबर लेकर आए हैं. दरअसल, आज हम आपको बहुत ही कम दूध में कड़क, गाढ़ी और मलाइदार चाय बनाने की विधि बता रहे हैं. इस चाय की हर घूंट के साथ आप वाह-वाह कहेंगे. इस चाय को एक बार पीने के बाद आपका मन इसे बार-बार पीने के लिए करेगा. 

चाय में डालें यह एक चीज 
कम दूध में एकदम मस्त चाय बनाने के लिए आपको चाय पत्ती के साथ एक चीज डालनी होगी. यह चीज है कॉर्नफ्लोर. कॉर्नफ्लोर का नाम सुनकर आप चौकिए मत यह चाय में गाढ़ापन और मलाइदार टेक्सचर देता है. बस ध्यान रखें कि कॉर्नफ्लोर बहुत ज्यादा नहीं डालना है, नहीं तो चाय का स्वाद खराब हो सकता है. कॉर्नफ्लोर चाय में गाढ़ापन और मलाइदार टेक्सचर देता है. इस चाय को पीने के बाद आपको फाइव स्टार होटल की चाय भी खराब लगने लगेगी. 

ऐसे बनाएं चाय
सबसे पहले चूल्हे या गैस को जलाएं. इसके बाद उसके ऊपर पैन में पानी डालकर उबालें. फिर इसमें चाय पत्ती डालें. पानी जब अच्छी तरह से उबलने लगे तब इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं. इसके बाद इसमें एक चुटकी कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी या दूध में घोलकर डालें. फिर चाय को दो से तीन मिनट तक अच्छे से उबालें. चाय को हमेशा तीन-चार बार ऊफान आने तक उबालें, इससे फ्लेवर बढ़ता है.

आप इस चाय में अदरक या इलायची भी डाल सकते हैं इससे स्वाद और खुशबू बेहतर होती है. अब इस चाय में स्वाद के अनुसार चीनी डालें और छान लें. इस तरह से एकदम मस्त चाय पीने के लिए तैयार है. चाय बनाते समय हमेशा चाय पत्ती अच्छी क्वालिटी का ही इस्तेमाल करें तभी कड़कपन आएगा. यदि झागदार चाय चाहिए तो चाय को थोड़ा ऊंचाई से कप में डालें. आपको मालूम हो कि चाय को अच्छी तरह पकाना चाहिए इससे चाय का स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है.


 

Read more!

RECOMMENDED