Advertisement

शादी में पिता ने पहनी शर्ट जिसपर था क्यूआर कोड, स्कैन कर लोगों ने दिया शगुन

केरल में एक शादी को पर्यावरण को बचाते हुए और डिजिटल इंडिया को बढ़ाते हुए. दुल्हन का पिता विवाह में क्यूआर कोड वाली शर्ट पहने नज़र आया. जिसको स्कैन कर लोग डिजिटल शगुन भेजते दिखे.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

भारत में शादियां अपनी परंपराओं, रौनक और भव्यता के लिए मशहूर हैं, लेकिन केरल में हुई एक शादी ने इस रंगीन जश्न में आधुनिकता का अनोखा तड़का लगा दिया. इस शादी में मेहमानों को नकद या गिफ्ट एनवेलप लाने की जरूरत नहीं पड़ी. बस एक QR कोड स्कैन कर डिजिटल आशीर्वाद देना ही काफी था.

सोशल मीडिया पर दुल्हन के पिता रातोंरात चर्चा में आ गए, जब उन्हें अपनी शर्ट पर Paytm QR कोड बैज लगाए देखा गया. उनका यह आइडिया, जिसे मज़ाकिया अंदाज़ में “कैशलेस शादी” कहा गया, लोगों को बेहद पसंद आया. कई यूजर्स ने इसे “सच्चे मायनों में डिजिटल इंडिया की झलक” बताया.

वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरत शादी के माहौल से होती है. रंग-बिरंगी सजावट, जगमगाती लाइट्स और खुशियों से भरा मंच. कैमरा जब प्रवेश द्वार की ओर घूमता है, तो वहां मुस्कुराते हुए खड़े दुल्हन के पिता दिखते हैं. लेकिन सबका ध्यान खींचता है उनकी शर्ट की जेब पर लगा Paytm QR कोड.

कैशलेस गिफ्टिंग का नया चलन
पारंपरिक लिफाफों की जगह मेहमान अपने मोबाइल निकालकर कोड स्कैन करते हैं और तुरंत पैसा ट्रांसफर कर देते हैं. पिता हर अतिथि का मुस्कुराकर स्वागत करते हैं और सिर हिलाकर धन्यवाद देते हैं. कुछ ही सेकंड में कई मेहमान उन्हें “स्कैन” कर अंदर चले जाते हैं. मानो डिजिटल युग की नई शादी की परंपरा शुरू हो गई हो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement