किचन में हर दिन धनिया के पत्तों की जरूरत पड़ती है. इसके बिना सब्जी में स्वाद नहीं मिलता है. हालांकि रोज इसे मार्केट से खरीदना भी एक समस्या है. कई लोग इसे घर में गमले में लगाते हैं. लेकिन ज्यादा पत्तियां नहीं होने से परेशान रहते हैं. अगर आपने धनिया के पौधे में ये डाल दिया तो फरवरी-मार्च में धनिया तोड़ते-तोड़ते थक जाएंगे. धनिया उगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे एक हफ्ते में खूब धनिया उगाएं.
धनिया के बीज कैसे तैयार करें?
धनिया उगाने के लिए सबसे पहले साबुत धनिया के बीज को दिनभर धूप में सुखाना चाहिए. इसके बाद बीज को हल्के से रगड़कर दो हिस्सों में बांट लें. इसदे बाद बीज को रातभर पानी में भिगो दें. इससे जर्मिनेशन प्रक्रिया तेज होती है.
कैसे तैयार करें मिट्टी?
धनिया उगाने के लिए नॉर्मल गार्डन सोइल का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें 70 फीसदी मिट्टी और 30 फीसदी वर्मी कंपोस्ट मिलाना चाहिए. अगर आपके पास ऑर्गेनिक खाद नहीं है, तो केवल मिट्टी का इस्तेमाल भी पर्याप्त है. मिट्टी को भी धूप में सुखाना जरूरी होता है.
कब छिड़कना चाहिए पानी?
धनिया के बीज को मिट्टी पर बिखेरना चाहिए. उसके बाद उसके ऊपर मिट्टी की पतली परत डालना चाहिए. जिस बर्तन या गमले में धनिया उगा रहे हैं, उसमें ड्रेनेज होल होना चाहिए, ताकि पानी बाहर निकल सके. बीज लगाने के बाद टब को धूप में रखना चाहिए. पानी का स्प्रे तभी करना चाहिए, जब मिट्टी सूखने लगे. ओवर वाटरिंग से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बीज सड़ सकते हैं.
कितने दिन में तैयार होता है धनिया?
धनिया के बीज 4 से 5 दिन में जर्मिनेट हो जाते हैं. 9वें दिन धनिया का पौधा बढ़ने लगता है और 21वें दिन इसे हार्वेस्ट किया जा सकता है. अगर धनिया को जमीन में लगाया जाए, तो 14 -15 दिन में हार्वेस्टिंग संभव है.
ये भी पढ़ें: