Mogra Plant Care in Summer: मोगरा के फूल में डालें ये एक चीज, गर्मी में सूखेगा नहीं और फूलों से भर जाएगा गमला

गर्मी के मौसम में मोगरा के फूल के सूखने और फूल नहीं आने की समस्या होती है. इसके लिए इन पौधों में एक खास खाद का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे मोगरा के पौधे फूलों से भर जाएंगे और गर्मी के मौसम में कभी नहीं सूखेंगे.

Mogra Plant Care
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

गर्मी के मौसम में मोगरा के फूल की खुशबू घर-आंगन में एक अलग तरह से फील होती है. ये फूल भी हर किसी को पसंद होता है. लेकिन कई बार गर्मी के मौसम में मोगरा के फूल सूखने लगते हैं. हालांकि सही देखभाल के जरिए इस फूल को सूखने से बचाया जा सकता है. इसके साथ ही अगर इसकी जड़ों में एक खास चीज डाली जाए तो मोगरा का पौधा फूलों से भर जाएगा.

सरसों की खली और चूना डालें-
गर्मी के मौसम में मोगरा के फूल में ऑर्गनिक खाद डालना चाहिए. पौधों को सूखने से बचाने के लिए खाद के लिए सरसों की खली का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक लीटर पानी लें और उसमें 100 ग्राम सरसों की खली मिलाएं. इसे 4-5 दिनों के लिए छोड़ दें. इसके बाद इस घोल को मोगरे के पौधों में डालें. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खली को सीधे पौधों में नहीं डालना चाहिए. बल्कि इसको 1:20 के रेशियो में पानी के साथ मिलाकर डालना चाहिए. इसका मतलब है कि अगर एक हिस्सा सरसों की खली है तो उसका 20 हिस्सा पानी होना चाहिए. 

चूने का भी कर सकते हैं इस्तेमाल-
इस घोल में ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसमें चूना मिलाया जा सकता है. इस घोल में 10 ग्राम खाने वाला चूना मिला दें. इससे पौधों की शाखाएं मजबूत होती हैं. सरसों की खली के इस मिश्रण को हर 15 दिन बाद इस्तेमाल करना चाहिए.

पौधों में कब देना चाहिए पानी?
गर्मी के मौसम में पानी देने का सही तरीका भी बहुत जरूरी है. गर्मी में मोगरा को रोजाना हल्का पानी चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं. जिससे फूल आना बंद हो जाता है. सुबह या शाम के समय पानी देना सबसे बेहतर रहता है.

पौधों को धूप जरूरी-
धूप भी मोगरा के लिए बहुत अहम है. मोगरा के पौधों को कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप में रखना चाहिए. इससे अच्छे फूल आते हैं. जब इसे भरपूर धूप मिल जाए तो छांव में शिफ्ट कर दें. इसके साथ ही समय-समय पर सूखी टहनियों की कटाई-छंटाई करने से भी नए फूल जल्दी आते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED