Lemon Gardening Tips: नींबू खाने से हमारे शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. नींबू का सेवन गर्मी के मौसम में काफी बढ़ जाता है. इसके चलते इसके दाम भी काफी बढ़ जाते हैं. यदि आपने घर के गार्डन, आंगन, छत या बालकनी में नींबू का पौधा लगाए हुए हैं और उसमें फल नहीं आने से परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. बस इसके लिए आपको नींबू की जड़ों में कुछ चीजें डालनी होंगी. यहां आप जान सकते हैं नींबू में क्या डालने के खूब फल आएंगे?
1. गोबर की खाद
आप नींबू के पौधे को हरा-भरा और फलदार बनाने के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं. गोबर की खाद में पौधे के लिए ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं. गोबर की खाद डालने से नींबू के पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं और ढेर सारे फल आते हैं. नींबू के पौधे में खूब फल के लिए वर्मी कंपोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से नींबू के पौधे को आसानी से नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश जैसे तत्व मिल जाते हैं. इससे पौधे जल्दी फल देने लगते हैं.
2. सरसों की खली
आप नींबू के पौधे में फल आने के लिए सरसों की खली का इस्तेमाल कर सकते हैं. सरसों की खली फलदार पौधों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है. इसमें भरपूर मात्रा में नाइट्रोजन होती है, जो पौधे की हरियाली बढ़ाती है और फूल-फल लाने में मदद करती है. सरसों की खली को नींबू के जड़ों में डालने से पहले तीन से चार दिनों तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए. इससे सरसों की खली सड़ जाती है. इस सड़ी खली के पानी को भी पौधों में डाल सकते हैं.
3. प्याज का पानी
आप नींबू के पौधे में ढेर सारे फल आने के लिए प्याज का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज के पानी में भरपूर आयरन और कैल्शियम होता है, जो नींबू के पौधों के लिए सही फर्टिलाइजर के साथ-साथ पॉलिनेशन और पानी के बैलेंस जैसे छोटी-छोटी बारीकियां पौधे को रसीले और बड़े साइज के नींबू से भर देंगी. प्याज का रस इस्तेमाल करने के लिए एक प्याज को काटकर एक लीटर पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें. 30 मिनट के बाद प्याज को छान लें और सिर्फ प्याज के पानी को पौधे की मिट्टी में डालें. ऐसे करने से नींबू के पौधे में फूल आर फल आने लगेंगे.
4. सुहागा का करें इस्तेमाल
नींबू के पौधों में ढेरों फल के लिए आप सुहागा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सुहागा को पानी में डालकर 15-20 बार अच्छे से हिलाएं. फिर इस घोल को नींबू के जड़ों में डाल दें. आपको मालूम हो कि इस घोल को तभी डालना है जब नींबू के जड़ों की मिट्टी पूरी तरह सूखी हो. गीली मिट्टी में डालने से नींबू के पौधे को नुकसान हो सकता है. सुहागा के घोल का इस्तेमाल सिर्फ दो बार करें. पहला फूल आने से पहले और दूसरा फूल आने के समय.
5. इन बातों का भी रखें ख्याल
नींबू के पौधे को ऐसी जगह लगाएं जहां धूप आती हो. इस पौधे के लिए रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप जरूरी है. नींबू का पौधा छाया में रहने पर इसकी ग्रोथ प्रभावित होती है और फूल व फल कम आते हैं. नींबू के पौधे में कीट और फफूंदी न लगें इसके लिए समय-समय पर नीम का घोल बनाकर छिड़काव करें. नींबू के पौधे को रोज-रोज थोड़ा-थोड़ा पानी देने की जगह सप्ताह में गहराई से पानी देना अच्छा होता है. पानी देते समय इस बात का ध्यान रखें कि गमले या जमीन में पानी जमा न हो क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं. नींबू का पौधा लगाते समय अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का उपयोग करें. नींबू के पौधे की समय-समय पर कटाई-छंटाई करते रहना चाहिए.