गर्मियों के मौसम में लगभगर हर घर में फ्रिज का पानी मिलता है. फ्रिज में जबभी पानी स्टोर करने की बात आती है, तो अक्सर पानी को स्टोर करने के लिए या तो प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल होता है या फिर कांस की. वो अलग बात है कि लोग ट्रैवल करने के दौरान ठंडे पानी को स्टील या कॉपर की बोतल में रख लेते हैं. लेकिन फ्रिज में इन दोनों बोतलों में पानी स्टोर नहीं किया जाता है. लेकिन एक आम आदमी के लिए सवाल पैदा होता है कि जब वह फ्रिज में पानी को स्टोर करे, तो क्या कांच की बोतल का इस्तेमाल करे या फिर प्लास्टिक? तो चलिए इस सवाल का आपको जवाब देते हैं, तो भी तर्क के साथ.
प्लास्टिक की बोतल में है रिस्क?
दरअसल प्लास्टिक की बोतल में अगर आप पानी को फ्रिज में स्टोर करने का इरादा कर रहे हैं, तो पहले ही बता दें कि यह आपकी सेहत के साथ थोड़ा सा खेल करने वाला मामला हो सकता है. इसकी भी वजह बताते है. असल में जब आप प्लास्टिक की बोतल में पानी स्टोर करने हैं, तो प्लास्टिक की बोतल के कुछ रसायन उस पानी में मिल जाते हैं. जिसके बाद यह पानी आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है.
प्लास्टिक की बोतल में BPA (Bisphenol A) और फ्थैलेट्स (Phthalates) होता है. जब आप उस पानी को पीते है, जो इन रसायन के संपर्क में आया हुआ होता है तो आपको हार्मोन इमबेलेंस, फर्टिलिटी इशू, मोटापा, मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती है. लेकिन यदि आप पानी की ही बोतल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप फूड ग्रेड वाली प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करें.
कांच की बोतल इस्तेमाल करने के फायदे
अगर आप प्लास्टिक की बोतल की जगह कांच की बोतल इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो आपकी सोच बहुत अच्छी है. इसकी वजह है कि कांच में बोतल में पानी बिलकुल साफ-सुथरा रहता है. हालांकि लोगों में कांच की बोतल को लेकर उसके टूटने का डर बना रहता है. लेकिन कांच की बोतल को लेकर आपको भी कुछ सावधानी बरतने की जरूरत हैं. आप कभी भी कांच की बोतल में बर्फ जमाने की सोच रहे हैं, तो पहले की बता दें कि क्योंकि पानी जमने से बाद साइज में बड़ा होता है. इसके चलते आपकी बोतल फूट सकती है.