scorecardresearch

Melody से Mango Bite तक... इंटरनेट पर फिर छाईं 90s की टॉफियां, हर स्वाद में छुपी है बचपन की खास यादें!

90s और शुरुआती 2000s के दौर में छोटी-छोटी टॉफियां बच्चों की दुनिया का बड़ा हिस्सा थीं. स्कूल की छुट्टी के बाद मोहल्ले की दुकान से टॉफी खरीदना, दोस्तों के साथ बांटना और पॉकेट मनी बचाकर मनपसंद कैंडी लेना हर बच्चे की आदत थी. यही वजह है कि आज भी इन टॉफियों का नाम सुनते ही लोग सीधे अपने बचपन में पहुंच जाते हैं.

10 Iconic Toffees Every 90s Kid Ate 10 Iconic Toffees Every 90s Kid Ate

प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को Melody टॉफी गिफ्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर अचानक 90s की यादें ताजा हो गईं. इंटरनेट पर 'Melody' मीम्स और मजेदार पोस्ट वायरल होने लगे. लेकिन इस ट्रेंड ने लोगों को सिर्फ हंसाया ही नहीं, बल्कि बचपन की उन टॉफियों की याद भी दिला दी जो कभी हर बच्चे की जेब और स्कूल बैग का हिस्सा हुआ करती थीं.

90s और शुरुआती 2000s के दौर में छोटी-छोटी टॉफियां बच्चों की दुनिया का बड़ा हिस्सा थीं. स्कूल की छुट्टी के बाद मोहल्ले की दुकान से टॉफी खरीदना, दोस्तों के साथ बांटना और पॉकेट मनी बचाकर मनपसंद कैंडी लेना हर बच्चे की आदत थी. यही वजह है कि आज भी इन टॉफियों का नाम सुनते ही लोग सीधे अपने बचपन में पहुंच जाते हैं.

Alpenliebe और Kismi
Alpenliebe अपनी क्रीमी कैरेमल फ्लेवर और सॉफ्ट टेक्सचर की वजह से बच्चों की पहली पसंद बन गई थी. बच्चे इसे अक्सर अपनी पेंसिल बॉक्स या जेब में संभालकर रखते थे. वहीं Kismi का इलायची और कैरेमल वाला अलग स्वाद उसे बाकी टॉफियों से खास बनाता था. इसका एक छोटा सा टुकड़ा भी लोगों को स्कूल कैंटीन के दिनों की याद दिला देता है.

Pan Pasand, Eclairs और Pulse 
Pan Pasand और Swad जैसी टॉफियां अपने चटपटे स्वाद के लिए मशहूर थीं. वहीं Eclairs की चॉकलेटी कैरेमल फिलिंग बच्चों को बेहद पसंद आती थी. बाद में आई Pulse Candy ने भी अपने खट्टे स्वाद से लोगों का दिल जीत लिया. खास बात यह है कि इन टॉफियों का क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है और नई पीढ़ी भी इन्हें उतना ही पसंद करती है.

Poppins और Mango Bite
रंग-बिरंगी Poppins बच्चों के लिए किसी छोटे फेस्टिवल से कम नहीं थी. हर रंग का अलग स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आता था. वहीं Mango Bite गर्मियों की पहचान बन चुकी थी. छोटे पीले रैपर वाली यह टॉफी लगभग हर दुकान पर मिल जाती थी और बच्चों की फेवरेट हुआ करती थी.

Phantom और Rol-a-Cola 
Rol-a-Cola ने बच्चों को पहली बार कोला फ्लेवर वाली कैंडी का स्वाद दिया. इसका टेस्ट बाकी टॉफियों से बिल्कुल अलग था. वहीं Phantom Sweet Cigarettes अपने अनोखे पैकेजिंग की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रहती थी. उस समय बच्चे इसे बड़े स्टाइल से खाते थे.

ये भी पढ़ें: