उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को उसकी मां ने बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए डांट दिया तो वह 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई. लड़की 3 घंटे तक पानी टंकी पर बैठी रही. इसके बाद उसने वहां से छलांग लगा दी. लेकिन मौके पर मौजूद दारोगा ने लड़की को बचा लिया.
लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई-
मां से नाराज लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई. ये देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. किसी ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने भी लड़की को काफी देर तक समझने का प्रयास किया. लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुई.
20 मिनट तक हवा में लटकी रही लड़की-
पुलिस की टीम में महिला दरोगा जागृति खरवार ने रिस्क लेकर पानी टंकी पर पहुंची और उसे पीछे से पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद लड़की टंकी से छलांग लगा दी. लेकिन महिला दरोगा ने उसका हाथ और कपड़ा मजबूती से पकड़ लिया था. करीब 20 मिनट तक वह हवा में लटकी रही और पीछे से आकर अन्य पुलिसकर्मियों ने लड़की को सुरक्षित ऊपर खींच लिया.
बॉयफ्रेंड से बात करने से रोका तो उठाया कदम-
यह घटना दोपहर 1:00 बजे गोरखपुर महादेव झारखंडी कॉलोनी की है. लड़की की मां ने बॉयफ्रेंड से बात करने से मना कर दिया था. इसी बात से नाराज लड़की ने यह कदम उठाया था.
9वीं क्लास की छात्रा 15 साल की है. वो आवास विकास कॉलोनी शिवपुर की रहने वाली है. वह रोजाना अपने मोबाइल से बॉयफ्रेंड से बात किया करती थी. रविवार को मां ने लड़के से बातचीत करके मना कर दिया तो लड़की को यह बात नागवार गुजरी और उसने यह कदम उठा लिया.
महिला दारोगा ने बचाई जान-
एम्स थाना अंतर्गत तैनात महिला दरोगा जागृति खरवार लड़की को बातचीत करते हुए टंकी पर पहुंची. किसी तरह उसे विश्वास में लिया. मौका मिलते ही उसने लड़की को पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद लड़की ने नीचे की ओर छलांग लगा दी. महिला दरोगा ने उसका हाथ और मजबूती से पकड़ लिया. जिससे लड़की नीचे नहीं गिरी और 20 मिनट तक हवा में लटका रही. इसके बाद दूसरे पुलिसकर्मी सीढ़ियों से ऊपर पहुंचे और उसे ऊपर खींच लिया. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को नीचे उतारा.
ये भी पढ़ें: